प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की कुछ परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस साहूकार और सदस्य बीवी गीता को गिरफ्तार किया है। ईडी के अनुसार दोनों पर धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई की गई।
ईडी ने 400 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए केपीएससी की परीक्षा में गड़बड़ियों की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में केपीएससी के पूर्व परीक्षा नियंत्रक और आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार और बिचौलिए बसवराज कन्नाले को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
Source link
#कपएसस #परकष #म #गडबड #क #ममलईड #क #बड #कररवई #नलबत #अधयकष #और #सदसय #गरफतर #कय #ह #ममल #Kpsc #Chairman #Shivashankarappa #Sahukar #Member #Geetha #Arrested


