![]()
बुरहानपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम अडगांव में अज्ञात आरोपियों ने एक किसान के खेत में घुसकर केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। आरोपियों ने दराती से 100 से अधिक केले के लुंगर इस तरह काट दिए कि वे न तो उपयोग किए जा सकते हैं और न ही व्यापारी उन्हें खरीद पाएंगे। पीड़ित किसान छोटू साहेबराव चौधरी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके खेत में घुसकर करीब 100 से अधिक केले के लुंगरों को नष्ट कर दिया। इस घटना से उन्हें लगभग 60 से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। चौधरी के अनुसार, वे इन केलों को बेचने वाले थे और एक व्यापारी से 2371 रुपये प्रति लुंगर का भाव भी तय हो चुका था। लेकिन, शनिवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति खेत में घुसकर केलों के टुकड़े-टुकड़े कर गए। किसान ने रविवार को शाहपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सोमवार को यह मामला सामने आया। शाहपुर पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामला जांच में लिया है।
Source link
#कल #क #गचछ #कट #कसन #क #हजर #क #नकसन #बरहनपर #म #कल #क #लगर #कट #कसन #बल #आरप #क #पकड़कर #कररवई #ह #Burhanpur #News


