DU PHD Admission: डीयू से संबद्ध कॉलेजों से एनईपी-यूजीसीएफ के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थी पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है और इच्छुक विद्यार्थी 6 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन विश्वविद्यालय के पीजी पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। पीएचडी में दाखिले के लिए सामान्य, ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 7.5 सीजीपीए तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 7.0 सीजीपीए निर्धारित किया गया है। दाखिले के लिए छात्रों को विभाग या विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल होना होगा।
Source link
#कपस #डयरजडय #म #चर #वरषय #सनतक #छतर #क #लए #पएचड #आवदन #क #वड #खल #कब #तक #भर #सकग #फरम #Opens #Phd #Admission #Window #Fouryear #Programme #Graduates



