लिस के हत्थे चढ़ी नाइजीरियन युवती को ड्रग्स (कोकीन) तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके बैग से 57.18 ग्राम कोकीन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब …और पढ़ें

HighLights
- ड्रग्स तस्करी : पुराने नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
- मुंबई में हेयर सैलून में काम करने वाली युवती के बैग से 29 लाख की कोकीन बरामद
- पुलिस को आशंका है कि वह इसके पहले भी ड्रग्स की सप्लाई कर चुकी है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : चंदन नगर पुलिस के हत्थे चढ़ी नाइजीरियन युवती को ड्रग्स (कोकीन) तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि वह इसके पहले भी ड्रग्स की सप्लाई कर चुकी है।
उसके बैग से 57.18 ग्राम कोकीन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 29 लाख रुपये बताई गई है। खास बात यह है कि युवती ने ड्रग्स को कैप्सूल में छिपाकर रखने का तरीका अपनाया था। वह शनिवार को ही फ्लाइट द्वारा मुंबई से इंदौर पहुंची थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपित इम्यूनल जाय नाइजीरिया से भारत आई थी। पहले दिल्ली पहुंची और बाद में मुंबई के बांद्रा ईस्ट में अपनी बहन के साथ हेयर सैलून में काम करने लगी। 14 अगस्त को बिजनेस वीजा पर भारत आने वाली युवती को 10 फरवरी 2027 तक यहां रहने की अनुमति है।
पुलिस टीम को वह संदिग्ध हालत में मिली
शनिवार को सिंहासा स्थित आइटी पार्क में पुलिस टीम को वह संदिग्ध हालत में मिली। काले रंग का बैग लिए खड़ी युवती से पूछताछ की गई तो वह फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत करती रही, लेकिन पुलिस के कई सवालों का सीधे जवाब देने से बचती रही। तलाशी में बैग से कोकीन मिली। पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है।
मुंबई से इंदौर तक उसे कोकीन किसने पहुंचाई
अब जांच का सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुंबई से इंदौर तक उसे कोकीन किसने पहुंचाई और इंदौर में किसे सप्लाई की जानी थी। पुलिस उसके मोबाइल की चैट, काल डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। मुंबई कनेक्शन के साथ उसके भारत आने के बाद दिल्ली और अन्य शहरों में संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बड़ा अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क हो सकता है
पुलिस को शक है कि युवती के पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क हो सकता है। उसके बैग से मिली अन्य सामग्री की भी जांच की जा रही है। पासपोर्ट, वीजा, इमिग्रेशन रिकार्ड और भारत में उसकी गतिविधियों का सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस रिमांड में उससे पुराने संपर्कों और संभावित सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
जब्ती पंचनामा पर हस्ताक्षर से इनकार
टीआइ तिलक करोले के अनुसार युवती के बैग से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। उसने ड्रग्स कैप्सूल में भर कर टेप लगा ली थी। एयरपोर्ट पर भी चैकिंग के दौरान उसको अफसर पकड़ नहीं पाए। युवती ने गिरफ्तारी के दौरान भी खूब हंगामा किया और जब्ती पंचनामा पर हस्ताक्षर से इनकार कर दिया। उसकी बैंगलुरु के एक वकील से बातचीत की जानकारी मिली है। युवती वाट्सएप कॉलिंग का उपयोग कर रही थी। उसने मोबाइल से सारा डेटा डिलिट कर दिया है। पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद ले रही है।
यह भी पढ़ें- इंदौर में पैर पसारता एमडी ड्रग्स का कारोबार, अब तक 81 तस्कर पकड़े, राजस्थान के तीन जिलों तक फैले तार
Source link
#कपसल #म #लख #क #ककन #छपकर #लई #नइजरयन #यवत #इदर #म #पलस #क #सवल #पर #सध #चपप

