![]()
मुरैना जिले के कैलारस में नगर परिषद की उपाध्यक्ष सीमा रावत के पति अशोक रावत ने रविवार को कथित तौर पर अपने फार्म हाउस पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, अशोक रावत रविवार दोपहर अपने एक साथी के साथ रोजाना की तरह फार्म हाउस पहुंचे थे। वहां पहुंचने के कुछ देर बाद उन्होंने अपने साथी को शराब लाने के लिए बाजार भेज दिया। पार्षदों को फोन कर माफी मांगी
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब तीन बजे अशोक रावत ने कुछ पार्षदों और नगर परिषद के कर्मचारियों को फोन कर उनसे माफी मांगी। इसके बाद उन्होंने 12 बोर के देशी कट्टे से अपने सिर में गोली मार ली। कुछ देर बाद जब उनका साथी शराब लेकर फार्म हाउस लौटा तो अशोक रावत का शव खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा मिला। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं
प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। कैलारस थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि अशोक रावत ने अपने फार्म हाउस पर गोली मारकर आत्महत्या की है। घटना से पहले उन्होंने अपने साथी को बाजार भेजा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
Source link
#कलरस #नगर #परषद #उपधयकष #पत #न #खद #क #गल #मर #सथ #क #बजर #भजन #क #बद #परषद #स #मफ #मग #फलहल #वजह #सपषट #नह #Morena #News


