![]()
पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के गेट 30 जून से बंद होने के बावजूद बाघों का दीदार जारी है। मंगलवार को शाम 5-6 बजे के बीच पन्ना मार्ग पर स्थित एनएमडीसी (NMDC) कॉलोनी के पास एक बाघ सड़क पर टहलता हुआ देखा गया। जिसका आज बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विकास नामक एक राहगीर ने बताया कि जब वह एनएमडीसी कॉलोनी की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने बाघ को सड़क पार करते देखा। बाघ बड़े आराम से और बेखौफ अंदाज में चल रहा था। विकास और उनके साथियों ने तुरंत इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। कोर एरिया बंद, सड़क पर टहलता दिखा बाघ मॉनसून के मौसम में जंगल के अंदर मानवीय दखल कम होने के कारण वन्यजीव अक्सर बफर जोन और सड़कों के आसपास आ जाते हैं। 30 जून से अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए कोर जोन पूरी तरह बंद रहता है। बफर एरिया में हो रही ऐसी घटनाएं पन्ना में बाघों की समृद्ध और सुरक्षित आबादी का संकेत देती हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) प्रबंधन ने इन वाकयों को रोमांचक के साथ-साथ वन्यजीवों की सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील बताया है। प्रबंधन ने अपील की है कि यदि सड़क पर वन्यजीव दिखें, तो वाहन की गति धीमी कर लें। हॉर्न न बजाएं, शोर न करें और वन्यजीव से सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि उन्हें कोई खतरा महसूस न हो।
Source link
#कर #एरय #बद #फर #भ #सडक #पर #दख #बघ #मनसन #म #बफर #एरय #म #बढ #हलचल #रहगर #न #बनय #वडय #Panna #News


