कोलकाता भगदड़:पुलिस का दावा- बारिश से बचने के लिए महिलाओं ने एग्जिट गेट पर लगाई भीड़, जो बनी हादसे की वजह – Women Congested Exit Gate To Protect Themselves From Rain Leading To Stampede, Says Kolkata Police
“_id”:”6ae2dd559fee32986f0f70b6″,”slug”:”women-congested-exit-gate-to-protect-themselves-from-rain-leading-to-stampede-says-kolkata-police-2026-10-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कोलकाता भगदड़: पुलिस का दावा- बारिश से बचने के लिए महिलाओं ने एग्जिट गेट पर लगाई भीड़, जो बनी हादसे की वजह”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बारिश से बचने के लिए कई महिलाएं निकास द्वार के पास जमा हो गई थीं। कपड़े और मेकअप खराब होने के डर से कुछ महिलाएं पंडाल से बाहर निकलने में हिचकिचा रही थीं। इसी दौरान भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की शुरू हो गई और भगदड़ मच गई। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना 17 अक्तूबर को शाम करीब 7:30 बजे उत्तर कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई थी। अचानक बारिश शुरू होने के बाद निकास द्वार के पास भीड़ बढ़ने लगी। लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, जिससे कई लोग गिर पड़े। पुलिस के मुताबिक, सबसे पहले एक व्यक्ति निकास द्वार से करीब 11 फीट की दूरी पर गिरा था।