कौन हैं आराधना मिश्र मोना:बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस ‘अजेय नेता’ की हैं बेटी – Who Is Aradhana Mishra Mona Profile Political Journey Up Congress President

कौन हैं आराधना मिश्र मोना:बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस ‘अजेय नेता’ की हैं बेटी – Who Is Aradhana Mishra Mona Profile Political Journey Up Congress President

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राहुल कुमार

Updated Fri, 02 Oct 2026 09:59 PM IST

कांग्रेस ने चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया। आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वह अजय राय की जगह लेंगी। मोना तीन बार रामपुर खास से विधायक रह चुकी हैं। उनके पिता प्रमोद तिवारी भी कांग्रेस के बड़े नेता हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस ने यह बदलाव क्यों किया? मोना के सामने यूपी में कौन-सी बड़ी चुनौतियां होंगी? क्या उनकी नई जिम्मेदारी कांग्रेस की रणनीति बदलेगी? उनका सियासी सफर कैसा रहा? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं…


कौन हैं आराधना मिश्र मोना:बनाई गईं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस ‘अजेय नेता’ की हैं बेटी – Who Is Aradhana Mishra Mona Profile Political Journey Up Congress President

यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



विस्तार

अगले साल की शुरुआत में अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल अभी से गर्म है। इस बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अजय राय को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाकर अब आराधना मिश्र उर्फ मोना को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष पद सौंपा है। इस बड़े बदलाव को कांग्रेस की विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक अहम कदम माना जा रहा है।


ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर आराधना मिश्र ‘मोना’ कौन हैं? उनकी सियासी पहचान क्या है? निजी जीवन में आराधना के बारे में क्या-क्या सार्वजनिक है? क्यों पार्टी उत्तर प्रदेश में उन्हें आगे कर चुनाव की तरफ कदम बढ़ा रही है? आइये जानते हैं…

 

पहले जानें- कौन हैं आराधना मिश्रा?

आराधना मिश्रा ‘मोना’ की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक और सामाजिक रूप से काफी प्रतिष्ठित रही है। उनके पिता प्रमोद तिवारी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद हैं, जो कि मौजूदा समय में राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हैं। वे उत्तर प्रदेश की रामपुर खास विधानसभा सीट से लगातार 9 बार विधायक रहे हैं और एक ही पार्टी व निशान से लगातार जीतने का उनका रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। खुद आराधना भी शुरुआती समय से ही सामाजिक कार्यों और इसके बाद राजनीति में सक्रिय रहीं। वे इलाहबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक तक की पढ़ाई कर चुकी हैं और इसके साथ ही लंबे समय तक एनजीओ से जुड़े कार्य भी संभाल चुकी हैं।

Source link
#कन #ह #आरधन #मशर #मनबनई #गई #यप #कगरस #क #नई #अधयकष #न #चनव #जत #चक #इस #अजय #नत #क #ह #बट #Aradhana #Mishra #Mona #Profile #Political #Journey #Congress #President

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *