कौन हैं क्विंसी?:चोट के कारण फुटबॉल छोड़ा, रोनाल्डिन्हो की रील से मिला नया खेल; एशियाड में उसी में रचा इतिहास – From A Ronaldinho Reel To Asian Games 2026: Quimcy Dsouza’s Unlikely Teqball Journey

कौन हैं क्विंसी?:चोट के कारण फुटबॉल छोड़ा, रोनाल्डिन्हो की रील से मिला नया खेल; एशियाड में उसी में रचा इतिहास – From A Ronaldinho Reel To Asian Games 2026: Quimcy Dsouza’s Unlikely Teqball Journey

कभी महाराष्ट्र के लिए फुटबॉल खेलने वाली और राज्य स्तर पर 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में हिस्सा लेने वाली क्विंसी डिसूजा ने शायद खुद भी नहीं सोचा होगा कि एक इंस्टाग्राम रील उनकी जिंदगी की दिशा बदल देगी। लिगामेंट की चोट के कारण फुटबॉल से दूर होकर जब वह ठीक हो रही थीं, तभी उनकी नजर ब्राजील के महान फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो की टेेकबॉल खेलते हुए एक रील पर पड़ी। उन्होंने इस खेल को आजमाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। क्विंसी के शब्दों में, ‘पहले ही दिन मुझे इस खेल से प्यार हो गया।’


चार साल बाद वही खिलाड़ी शनिवार को एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थी। इंडोनेशिया की सुमाया से तीन गेम के मुकाबले में हार के कारण वह फाइनल में नहीं पहुंच सकीं, लेकिन सेमीफाइनल तक पहुंचना उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था। लेकिन हार के बावजूद उनके पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। वह रविवार को जापान की यिउना सकामोटो के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Quimcy Dsouza | Indian Teqball Athlete 🇮🇳 (@quimcyyy)



Source link
#कन #ह #कवसचट #क #करण #फटबल #छड #रनलडनह #क #रल #स #मल #नय #खल #एशयड #म #उस #म #रच #इतहस #Ronaldinho #Reel #Asian #Games #Quimcy #Dsouzas #Teqball #Journey

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *