क्या खात्मे पर अमेरिका-ईरान की जंग?:संसद के सदन में ट्रंप की युद्ध शक्ति सीमित करने का समर्थन, जानें मायने – Us Iran War President Donald Trump War Powers Act House Of Representatives Epic Fury Marco Rubio West Asia
“_id”:”6a214c72a1de34963c061082″,”slug”:”us-iran-war-president-donald-trump-war-powers-act-house-of-representatives-epic-fury-marco-rubio-west-asia-2026-06-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”क्या खात्मे पर अमेरिका-ईरान की जंग?: संसद के सदन में ट्रंप की युद्ध शक्ति सीमित करने का समर्थन, जानें मायने”,”category”:”title”:”World”,”title_hn”:”दुनिया”,”slug”:”world”
अमेरिका-ईरान युद्ध पर रूबियो का बड़ा बयान। – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच तीन महीनों से ज्यादा लंबे खिंच चुके युद्ध का अब तक कोई अंत नजर नहीं आया है। हालांकि, इसे लेकर अब अमेरिका में अंदरूनी विवाद और तनाव की स्थिति पनपने लगी है। इसके दो नजारे बुधवार को अमेरिकी संसद में दिखे। जहां एक तरफ अमेरिका के विदेश मंत्री विदेश मामलों की संसदीय समिति के सामने ईरान युद्ध पर जवाब देने के लिए पेश हुए तो वहीं संसद के निचले सदन- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (प्रतिनिधि सभा) में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध घोषित करने की शक्तियों पर लगाम लगाने को लेकर वोटिंग हुई। इन दोनों ही घटनाक्रमों में जो एक बात समान थी, वह ईरान युद्ध को खत्म करने पर जोर देने की।
आखिरकार एक तरफ संसद के निचले सदन ने ट्रंप की युद्ध शक्तियों को सीमित करने के एक प्रस्ताव पर सहमति जता दी गई। इस वोटिंग में विपक्षी डेमोक्रेट पार्टी के साथ ट्रंप की खुद की पार्टी- रिपब्लिकन के कुछ सांसद भी जुड़े थे। दूसरी तरफ विदेश मंत्री रूबियो ने भी सवाल-जवाब के दौरान अपने बयान में कहा कि अमेरिका का ईरान के खिलाफ शुरू किया गया सैन्य अभियान- एपिक फ्यूरी खत्म हो गया है।