क्या निरहुआ को डेट कर रही हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने खोला भोजपुरी इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों का राज

क्या निरहुआ को डेट कर रही हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने खोला भोजपुरी इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों का राज


Amrapali Dubey on Nirahua: भोजपुरी इंडस्ट्री में दोस्ती, रिश्ते और को-स्टार्स की बॉन्डिंग अक्सर चर्चा में रहती है. कई बार फिल्मों में साथ काम करने वाले कलाकारों की दोस्ती इतनी गहरी हो जाती है कि लोग उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगते हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस में अपनी  दोस्त लव गिल से  इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अपनी खास दोस्ती के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि दोनों की दोस्ती को देखकर कई बार लोगों को लगता था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

दिनेश लाल यादव से ऐसी है दोस्ती

आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह यहां आई थीं, तब उनके सबसे अच्छे दोस्तों में दिनेश लाल यादव भी शामिल थे. उन्होंने अपनी दोस्ती का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों के बीच काफी अच्छी समझ थी.

उन्होंने बताया कि अगर किसी कमरे में आठ लोग भी बैठे हों और वह सिर्फ दिनेश लाल यादव की तरफ देख लें, तो वह तुरंत समझ जाते थे कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है. इसके बाद दोनों के बीच हंसी-मजाक शुरू हो जाता था. एक्ट्रेस के मुताबिक, ऐसी ही दोस्ती होनी चाहिए, जहां बिना ज्यादा कुछ कहे भी सामने वाला आपकी बात समझ जाए.

ये भी पढ़ें: 'रामायण' के ग्रैंड इवेंट से 'रावण' ही गायब, रणबीर कपूर ने उठाया शिव धनुष, लेकिन यश ने क्यों बनाई दूरी?

लोगों को लगता है कर रहे हैं डेट- आम्रपाली 

दोनों की इस खास बॉन्डिंग को देखकर लोगों ने उनके रिश्ते को लेकर सवाल भी किए. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी और दिनेश लाल यादव की दोस्ती इतनी अच्छी थी कि लोगों को लगता था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, उनके मुताबिक दोनों के बीच रिश्ता सिर्फ गहरी दोस्ती का था.

क्या निरहुआ को डेट कर रही हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने खोला भोजपुरी इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों का राज
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

शादी को लेकर निरहुआ ने किया है कन्विंस

बातचीत के दौरान आम्रपाली ने लव को बताया कि दिनेश लाल यादव उन्हें अक्सर शादी करने की सलाह दिया करते हैं. वह उन्हें समझाते रहते हैं कि जिंदगी में शादी कर लेनी चाहिए. हालांकि, उनका मानना है कि शादी के फैसले को लेकर पुरुषों के नजरिए और महिलाओं की स्थिति में काफी अंतर हो सकता है.

उन्होंने कहा कि एक आदमी को कई बार लगता है कि शादी करना आसान है. लेकिन एक महिला के लिए शादी के बाद जिंदगी में कई चीजें बदल जाती हैं. खासकर जब उसने कई सालों में अपने करियर और अपनी पहचान को बनाया हो.

‘सब कुछ छोड़कर जाना होगा’ – आम्रपाली

आम्रपाली ने शादी को लेकर अपनी सोच बताते हुए कहा कि अगर उन्हें शादी करनी होगी, तो उन्हें अपनी जिंदगी की कई चीजें पीछे छोड़नी पड़ेगी, जो की आसान नहीं हैं. उनके मुताबिक, शादी सिर्फ दो लोगों का रिश्ता नहीं है, बल्कि इसके साथ कई जिम्मेदारियां और बदलाव भी आते हैं. उन्होंने कहा कि जो लड़के इस बात को नहीं समझते.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: घरवालों को सलमान ने दिखाया आईना, ईशा रिखी का गेम ओवर,मजेदार टास्क में दिखा फुल ड्रामा

The post क्या निरहुआ को डेट कर रही हैं आम्रपाली दुबे? एक्ट्रेस ने खोला भोजपुरी इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों का राज appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *