क्या प्यार में पड़ी निया शर्मा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल, Tv Hindi News

क्या प्यार में पड़ी निया शर्मा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल, Tv Hindi News


निया को सच्चा प्यार मिल गया है। निया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको देखकर फैंस का माथा ठनक गया है।

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को ‘नागिन’ शो से बड़ी पहचान मिली है। निया हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। यही नहीं, निया अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन दिनों निया एक बार फिर से खबरों में आई हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। निया को सच्चा प्यार मिल गया है। निया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनको देखकर फैंस का माथा ठनक गया है। तस्वीरों में निया एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं।

कौन है निया के साथ नजर आने वाला शख्स

दरअसल, निया शर्मा इस समय मालदीव वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। निया के साथ एक मिस्ट्री बॉय भी नजर आया। सोशल मीडिया पर इस शख्स की तस्वीर सामने आते ही लोग दावा कर रहे हैं कि इस शख्स का नाम सिकंदर सिंह है। साथ ही लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि निया शर्मा, सिकंदर सिंह को डेट कर रही हैं। निया और सिकंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट करते दिख रहे हैं।

क्या है इन तस्वीरों में

बता दें कि निया शर्मा की शेयर की गईं तस्वीरें समुद्र के बीचों बीच की हैं। इस दौरान निया ने व्हाइट कलर की हॉट ड्रेस कैरी की है। वहीं, सिकंदर ने भी निया से मैचिंग किया है। उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ मैचिंग शॉर्ट सेम कलर का शूज कैरी किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स निया और सिकंदर को ड्रिंक शेयर करता नजर आ रहा है। वहीं, उनके साथ में एक पिंक कलर की गाड़ी नजर आ रही है। निया समुद्र और प्राकृतिक हरे-भरे नजारों के बीच फोटोशूट कराती दिख रही हैं।

लोग कर रहे हैं सवाल

इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों की नजरें निया पर ठहर गईं। हर कोई सवाल पूछ रहा है ‘आखिर उनके साथ में नजर आने वाला ये लड़का कौन है’? एक ने लिखा, ‘क्या आप दोनों डेट कर रहे हो?’ ऐसे कई सवाल इन तस्वीरों पर हैं।

कौन हैं सिकंदर सिंह?

बता दें कि निया शर्मा के साथ नजर आने वाले सिकंदर सिंह एक फ्रीलांसर आर्टिस्ट हैं जो कि चंडीगढ़ में रहते हैं। हालांकि, निया शर्मा और सिकंदर सिंह की तरफ से डेटिंग को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *