क्या लामिन यमाल और इनेस गार्सिया का हुआ ब्रेकअप:बिकनी वाली लड़की संग याट की तस्वीरों की सच्चाई क्या है? जानें – Lamine Yamal-ines Garcia Breakup Rumours: Did Barcelona Star Split With His Girlfriend? Who Is Raphinha Sister

क्या लामिन यमाल और इनेस गार्सिया का हुआ ब्रेकअप:बिकनी वाली लड़की संग याट की तस्वीरों की सच्चाई क्या है? जानें – Lamine Yamal-ines Garcia Breakup Rumours: Did Barcelona Star Split With His Girlfriend? Who Is Raphinha Sister

स्पेन और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लामिन यमाल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इनेस गार्सिया सैंटोस एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इनेस के एक भावुक और क्रिप्टिक पोस्ट के बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाह फैल गई। इसी बीच यमाल को राफिन्हा की बहन बताई जा रही एक महिला के साथ जोड़ने वाली फर्जी तस्वीरों और दावों ने भी इस कहानी को हवा दी। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों की सच्चाई क्या है… 

View this post on Instagram

A post shared by Ohho Sports – Cricket, IPL & Sports News (@ohhosports)




Lamine Yamal-Ines Garcia Breakup Rumours: Did Barcelona Star Split With His Girlfriend? Who is Raphinha Sister

यमाल और इनेस
– फोटो : instagram


मई में सार्वजनिक हुआ था दोनों का रिश्ता

लामिन यमाल और इनेस गार्सिया सैंटोस के रिश्ते की चर्चा काफी समय से चल रही थी, लेकिन मई 2026 में दोनों का रिश्ता सार्वजनिक तौर पर सामने आया। इसके बाद इनेस को यमाल के साथ कई मौकों पर देखा गया। स्पेन के 2026 विश्व कप अभियान के दौरान भी वह यमाल को सपोर्ट करती नजर आईं।

यमाल की लोकप्रियता लगातार बढ़ने के साथ उनकी निजी जिंदगी भी सोशल मीडिया के निशाने पर आ गई। इनेस को लेकर भी तरह-तरह के दावे किए जाने लगे। सोशल मीडिया पर यहां तक कहा गया कि उन्होंने यमाल के लिए अपने कई साल पुराने रिश्ते को खत्म किया था। हालांकि, इन दावों की विश्वसनीय पुष्टि नहीं हुई और इनेस ने खुद ऑनलाइन फैल रही गलत सूचनाओं तथा ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई थी।


Lamine Yamal-Ines Garcia Breakup Rumours: Did Barcelona Star Split With His Girlfriend? Who is Raphinha Sister

यमाल और इनेस
– फोटो : instagram


इनेस को मिली ऑनलाइन ट्रोलिंग 

 

  • स्पेन के विश्व कप जीतने के बाद यमाल और इनेस का रिश्ता एक बार फिर सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गया। इनेस को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग भी हुई। उनके पुराने रिश्ते को लेकर कई दावे, स्क्रीनशॉट और पोस्ट शेयर किए गए, जिनमें से कुछ को फर्जी बताया गया।
  • इनेस ने सोशल मीडिया पर लोगों से अधिक संवेदनशील होने की अपील की और कहा कि वह भी एक इंसान हैं, उन्हें भी भावनाएं होती हैं और वह रोती हैं। इस पूरे विवाद के बाद उनके रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अटकलें लगती रहीं।

View this post on Instagram

A post shared by Football News ⚽️ (@footynewsonly)


Lamine Yamal-Ines Garcia Breakup Rumours: Did Barcelona Star Split With His Girlfriend? Who is Raphinha Sister

इनेस
– फोटो : instagram


फिर इनेस ने किया ‘बैड न्यूज’ वाला पोस्ट

अब अगस्त में इस कहानी ने नया मोड़ लिया। इनेस ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘आई हेव हैड सो मच बैड न्यूज दिस वीक दैट आई डोन्ट इवेन नो व्हाट टू टेल यू ऑल’ (I’ve had so much bad news this week that I don’t even know what to tell you all)। यानी इस सप्ताह उन्हें इतनी बुरी खबरें मिली हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह अपने फैंस को क्या बताएं। बस यहीं से सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की अटकलें शुरू हो गईं। फैंस ने इनेस की पोस्ट को सीधे यमाल से जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि यह पोस्ट यमाल के साथ उनके रिश्ते में आई दरार का संकेत है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इनेस ने अपनी पोस्ट में न तो यमाल का नाम लिया और न ही यह कहा कि उनका रिश्ता खत्म हो गया है। 


Lamine Yamal-Ines Garcia Breakup Rumours: Did Barcelona Star Split With His Girlfriend? Who is Raphinha Sister

इनेस
– फोटो : instagram


अनफॉलो वाली खबर ने और बढ़ाया मामला

क्रिप्टिक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक और दावा तेजी से फैलने लगा। कहा गया कि इनेस ने इंस्टाग्राम पर यमाल को अनफॉलो कर दिया है। यूजर्स ने इसे कथित ब्रेकअप का सबूत बताना शुरू कर दिया। हालांकि, बाद की जांच में इस दावे की पुष्टि नहीं हुई।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक दोनों के एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की बात भी सही नहीं है। अमर उजाला ने जब दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट चेक किए, तो अनफॉलो किए जाने का दावा गलत निकला। दोनों अब भी एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। इसलिए केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट या पोस्ट के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि दोनों अलग हो चुके हैं।

यमाल और इनेस अब भी एकदूसरे को फॉलो करते हैं




Source link
#कय #लमन #यमल #और #इनस #गरसय #क #हआ #बरकअपबकन #वल #लडक #सग #यट #क #तसवर #क #सचचई #कय #ह #जन #Lamine #Yamalines #Garcia #Breakup #Rumours #Barcelona #Star #Split #Girlfriend #Raphinha #Sister

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *