क्या लीक हो गई ‘वाराणसी’ की कहानी? प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू करेंगे ये रोल, Bollywood Hindi News


Varanasi Movie Story: राजामौली की फिल्म वाराणसी के लिए VFX करने वाले स्टूडियोज ने इसके बारे में कई जरूरी डिटेल्स अपनी वेबसाइटों पर लीक कर दी हैं।

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी रही फिल्म ‘वाराणसी’ अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस इस मूवी की हर अपडेट पर पैनी नजर रखे हुए हैं। जब फिल्म की टीजर रिलीज हुआ तो इसने ऑडियंस के रौंगटे खड़े कर दिए थे, हालांकि तब भी लोगों को यह अंदाजा नहीं लग पाया कि आखिर इस फिल्म की कहानी क्या हो सकती है। लेकिन अब ताजा जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए VFX वर्क करने वाली एक कंपनी ने फिल्म की कहानी से जुड़ी डिटेल्स इंटरनेट पर लीक कर दी हैं।

वाराणसी से टकराने वाला है धूमकेतू!

‘वाराणसी’ के लिए VFX वर्क संभाल रहे स्टूडियो जैसे सिने साइट और स्काई ब्लू सिने ने अपनी वेबसाइट पर फिल्म की सिनॉप्सिस डाल दी है। इसमें फिल्म की कहानी के बारे में इतना आइडिया दे दिया गया है, जितना शायद राजामौली जैसे लीजेंड डायरेक्टर मूवी के ट्रेलर में भी देने से कतराते। इन VFX वेबसाइटों पर जारी की गई जानकारी के मुताबिक फिल्म वाराणसी की कहानी साल 2027 में सेट की गई है। इसके मुताबिक इसी साल में एक विशाल धूमकेतू उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर से टकराने वाला है। इसकी झलक हमें फिल्म के टीजर में भी दिखाई गई थी।

क्या होगा पृथ्वीराज का फिल्म में रोल?

फिल्म के टीजर में हमें महेश बाबू की काफी डिफरेंट झलक देखने को मिली थी। हालांकि वेबसाइट पर जारी की गई फिल्म की कहानी की डिटेल्स के मुताबिक रुद्रा एक आर्कियोलॉजिस्ट और एक्सप्लोरर है। इसके बाद होता यह है कि इस धूमकेतू की पृथ्वी से होने वाली टक्कर को रोकने के लिए रुद्रा और मंदाकिनी (प्रियंका चोपड़ा) एक मिशन पर जाते हैं। कहानी और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाती है जब कुंभा (पृथ्वीराज सुकुमारन) नाम का एक टेक जीनियस किसी वजह से रुद्रा और मंदाकिनी के मिशन को डिस्टर्ब करने लगता है।

देखने मिलेगा डायनासोरों वाला युग?

गॉसिप गलियारों से आ रही खबरों की मानें तो फिल्म का करीब 30 मिनट का सीक्वेंस प्री-हिस्टॉरिक एरा में सेट किया गया है। इस दौरान आपको फिल्म में पृथ्वी का वह वक्त देखने को मिलेगा जिसमें डायनासोरों के अलावा वो जीव-जंतु भी दिखाए जाएंगे, जो उन दिनों पृथ्वी पर हुआ करते थे। यह तो साफ था कि राजामौली हमेशा की तरह अपनी फिल्म को विजुअली बहुत ग्रैंड बनाने वाले हैं, लेकिन राजामौली इस बार अपनी कहानी में हर चीज को बहुत रियल अवतार में दिकाना चाहते हैं। हालांकि देखना यह होगा कि क्या जो कहानी इंटरनेट पर आ रही है, फिल्म की कहानी वही होने वाली है? या फिर ऑडियंस को राजामौली एक बार फिर सरप्राइज करने वाले हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *