What Is Demat Account: शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने की शुरुआत करने के लिए डीमैट अकाउंट होना सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त है। सरल शब्दों में कहें तो जैसे आप अपने पैसों को बैंक खाते में सुरक्षित रखते हैं, ठीक वैसे ही आपके द्वारा खरीदे गए शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड्स डिजिटल रूप में डीमैट अकाउंट में सुरक्षित रहते हैं।
‘डीमैट’ शब्द का अर्थ ‘डीमैटेरियलाइज्ड’ होता है, जिसका मतलब कागजी प्रमाण पत्रों को डिजिटल रूप में बदलना है। बिना डीमैट अकाउंट के भारत में शेयर बाजार में खरीद-बिक्री करना नामुमकिन है। यह खाता न सिर्फ आपके शेयरों को सुरक्षित रखता है, बल्कि आपको कहीं से भी ट्रेडिंग करने की आजादी भी देता है।

2 of 5
कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
– फोटो : Adobe Stock
कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?
- जब भी आप शेयर बाजार से कोई शेयर खरीदते हैं, तो वह आपके डीमैट अकाउंट में ‘क्रेडिट’ यानी जमा हो जाता है।
- इसी तरह जब आप शेयर बेचते हैं, तो वह आपके अकाउंट से ‘डेबिट’ होकर निकल जाता है। यह पूरी प्रक्रिया बेहद सुरक्षित और डिजिटल होती है।

3 of 5
Investment
– फोटो : AdobeStock
डीमैट खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज
- डीमैट अकाउंट खोलने के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज आपका पैन कार्ड है, जिसके बिना खाता नहीं खुल सकता।
- इसके अलावा पहचान के प्रमाण के लिए आप आधार कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी कार्ड का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।

4 of 5
Investment
– फोटो : AdobeStock
पते का प्रमाण और बैंक खाते की जानकारी
- एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या बिजली का बिल मान्य होता है।
- इसके साथ ही आपको अपना बैंक खाता जोड़ना पड़ता है, जिसके लिए कैंसिल किया गया चेक या बैंक पासबुक की फोटोकॉपी देनी होती है ताकि पैसे आसानी से ट्रांसफर हो सकें।

5 of 5
Investment
– फोटो : AdobeStock
ऑनलाइन डीमैट अकाउंट खोलने का आसान तरीका
- आजकल किसी भी रजिस्टर्ड डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट या ब्रोकर एप के जरिए आप घर बैठे 10 मिनट में डीमैट अकाउंट खोल सकते हैं।
- इसके लिए बस मोबाइल नंबर से आधार लिंक होना चाहिए, जिससे ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाती है।
Source link
#कय #हत #ह #डमट #अकउट #जन #कन #दसतवज #क #मदद #स #खल #सकत #ह #य #अकउट #Demat #Account #Documents #Required #Open #Easily #Hindi



