एक्टर सोहेल खान ने रियलिटी शो ‘अलायंस’ के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपनी एक्स वाइफ सीमा सजदेह से तलाक के पीछे की वजह भी ईमानदारी से बताई।
तलाक की जिम्मेदारी खुद पर ली
जब सीमा शो में आईं, तो सोहेल ने अपने रिश्ते को लेकर बात की और माना कि उनकी अपनी गलतियों की वजह से ही दोनों अलग हुए।
बातचीत के दौरान निखिल चिनप्पा ने उनसे पूछा, ‘औरत घर को बिगाड़ भी सकती है और बना भी सकती है। आपके घर में किसका हाथ था?’
इस पर सोहेल ने बिना झिझक जवाब दिया, ‘उस समय मेरा काम ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था। मेरे व्यवहार की वजह से मैंने उस इंसान को खो दिया, जिसे मैं सच में प्यार करता था।’



