क्रिएटिव हाउस ने घोषित किए चैंबर चुनाव के प्रत्याशी:  अध्यक्ष पद पर अभी सस्पेंस; योग्य या निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन के संकेत – Gwalior News

क्रिएटिव हाउस ने घोषित किए चैंबर चुनाव के प्रत्याशी: अध्यक्ष पद पर अभी सस्पेंस; योग्य या निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन के संकेत – Gwalior News

क्रिएटिव हाउस ने घोषित किए चैंबर चुनाव के प्रत्याशी:  अध्यक्ष पद पर अभी सस्पेंस; योग्य या निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन के संकेत – Gwalior News


ग्वालियर में मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। व्हाइट हाउस द्वारा अपने प्रत्याशियों की घोषणा के बाद, सोमवार देर शाम क्रिएटिव हाउस ने भी चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। हालांकि, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, जिससे चुनावी समीकरणों पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्रिएटिव हाउस के प्रमुख राधेश्याम भाकर ने विजय गोयल, हेमंत गुप्ता, मुकेश अग्रवाल और महेश मुदगल की मौजूदगी में प्रत्याशियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संयुक्त अध्यक्ष पद के लिए सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष पद के लिए संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव पद के लिए राकेश अग्रवाल, सह सचिव पद के लिए राकेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय गोयल को उम्मीदवार बनाया गया है। अध्यक्ष पद पर फिलहाल किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है और इस संबंध में अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में क्रिएटिव हाउस के नेताओं ने बताया कि संगठन ने ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिनकी व्यापारिक समाज में साफ-सुथरी छवि है और जो लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहे हैं। उनका कहना था कि प्रत्याशियों के चयन में बड़े व्यापारियों के साथ-साथ छोटे व्यापारियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों को भी प्राथमिकता दी गई है, ताकि व्यापार और उद्योग से जुड़ी हर वर्ग की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। अध्यक्ष पद को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में राधेश्याम भाकर ने कहा कि यदि क्रिएटिव हाउस अपना उम्मीदवार नहीं उतारता है, तो संगठन किसी योग्य अथवा निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिएटिव हाउस का प्रयास व्यापारियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत टीम तैयार करना है। इस दौरान जगदीश अग्रवाल, मयंक गर्ग, दिलीप अग्रवाल, बृजेश गोयल, मुकेश अग्रवाल (इलेक्ट्रॉनिक्स), दीपक जैन, कमल अग्रवाल और सत्येंद्र गुप्ता सहित कई अन्य व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

Source link
#करएटव #हउस #न #घषत #कए #चबर #चनव #क #परतयश #अधयकष #पद #पर #अभ #ससपस #यगय #य #नरदलय #उममदवर #क #समरथन #क #सकत #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *