![]()
छिंदवाड़ा के युवा क्रिकेटर सचिन सहारे (छिंदवाड़ा एक्सप्रेस) को मध्य प्रदेश टेनिस क्रिकेट लीग (MPTCL) के आगामी सीजन-3 के लिए छिंदवाड़ा जोन का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। सचिन अब एक खिलाड़ी के साथ-साथ क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं के लिए मार्गदर्श
.
सचिन सहारे के लीग से जुड़ने पर महाकौशल और आसपास के कई जिलों के खिलाड़ियों को सीधा फायदा मिलेगा। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बालाघाट, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी और सिवनी के युवा क्रिकेटरों को अब ट्रायल्स के माध्यम से प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होगा। सचिन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और क्षेत्रीय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचान दिलाकर उन्हें बड़े मंच तक लाना है।
लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर हासिल किया मुकाम सचिन ने अपने लगातार शानदार खेल, कड़ी मेहनत और क्रिकेट के प्रति समर्पण के कारण यह मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सम्मान केवल सचिन सहारे का नहीं, बल्कि पूरे छिंदवाड़ा क्रिकेट परिवार के लिए गौरव की बात है।
सचिन बोले- ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को अवसर दिलाना लक्ष्य अपनी इस नई जिम्मेदारी पर सचिन सहारे ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं MPTCL परिवार का धन्यवाद करता हूं। मेरा प्रयास रहेगा कि हमारे क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलें। वे अपने खेल के माध्यम से पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएं, यही मेरा लक्ष्य होगा।”
Source link
#करकटर #सचन #सहर #बन #MPTCL #क #बरड #एमबसडर #एमप #टनस #करकट #लग #क #तसर #सजन #म #मल #छदवड #जन #क #जममदर #Chhindwara #News


