क्वारी नदी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक बहा:  ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की असफल रहे, मुरैना में पुलिस और SDRF तलाश में जुटी – Morena News

मुरैना के बरैठा गांव में क्वारी नदी में नहाने गया 20 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद पुलिस और SDRF की टीम ने सोमवार सुबह से नदी में सर्चिंग शुरू कर दी है। युवक का अब तक पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, सत्यम पुत्र अरविंद सिंह परमार (20) सुबह क्वारी नदी में नहाने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी के साथ बह गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF को जानकारी दी। इसके बाद टीम ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF के जवान नदी के अलग-अलग हिस्सों में युवक की तलाश कर रहे हैं। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाशी मेंपरेशानी
नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएसपी मुख्यालय विजय भदौरिया ने बताया कि पुलिस और SDRF की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है। उन्होंने लोगों से बारिश के दौरान नदी और नालों के पास नहीं जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बारिश में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में लोग अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

Source link
#कवर #नद #म #नहन #गय #वरषय #यवक #बह #गरमण #न #बचन #क #कशश #क #असफल #रह #मरन #म #पलस #और #SDRF #तलश #म #जट #Morena #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *