![]()
खंडवा में एक कॉलेज स्टूडेंट ने फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडावद की है। जहां नामी पटेल परिवार के 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का कदम उठा लिया। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक छात्र के अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और परिवार को ढांढ़स बंधाया। जानकारी के अनुसार, मृतक गणेश पिता लक्ष्मण पटेल (20) ने शनिवार सुबह सुसाइड किया हैं। शव गांव के बाहर बने उनके मकान में फंदे से लटका मिला है। एक दोस्त ने गणेश को ढूढ़ने की कोशिश की, वह बाड़े में स्थित जिस मकान में रात को सोता था, वहां देखा तो गणेश फंदे पर झूल रहा था। दोस्त ने परिवार वालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची छैगांवमाखन पुलिस ने फंदे से शव उतारकर फॉरेंसिक जांच कराई। पुलिस को कोई सुसाइड नहीं मिला हैं। पिता का निधन, मामा के घर रहता था छात्र कोंडावद निवासी गणेश पटेल के पिता लक्ष्मण पटेल का 20 साल पहले निधन हो चुका हैं। पिता की मौत के बाद मां टूट चुकी थी। वह मासूम बेटे गणेश को लेकर मायके चली गई। तब से (करीब 20 साल) दोनों मां-बेटे मामा के घर ग्राम रोजड़ी में रहते थे। इसी साल फरवरी महीने में परिवार में शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए मां-बेटे ने गांव में ही रहने का निर्णय लिया। तब से दोनों यहीं रहने लगे। हालांकि, फिर भी गणेश का मामा के यहां आना-जाना लगा रहा। चार दिन पहले ही वह मामा के घर से लौटा था। दादा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, 70 एकड़ जमीन मिली जानकारी के अनुसार, गणेश के दादा सेवकराम पटेल बड़े किसान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उनका राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय से नाम चला आ रहा है। सेवकराम पटेल के पास करीब 70 एकड़ जमीन है। उनके चार बेटे हैं, जिनमें मृतक गणेश के पिता लक्ष्मण सबसे छोटे थे। इधर, गणेश के मामा पक्ष ने पैतृक जमीन का विवाद होना बताया हैं। बताते हैं कि, पैतृक जमीन का बंटवारा होना बाकी था।
Source link
#खडव #म #कलज #सटडट #न #फस #लगकर #द #जन #नम #पटल #परवर #क #इकलत #वरस #थ #जमन #क #ववद #क #ममल #Khandwa #News


