खंडवा में सांसद से पूछा 5 साल का हिसाब:  चार उपलब्धियां गिनाईं, दो पर पत्रकारों ने पुराने रिकॉर्ड दिखाए – Khandwa News

खंडवा में सांसद से पूछा 5 साल का हिसाब: चार उपलब्धियां गिनाईं, दो पर पत्रकारों ने पुराने रिकॉर्ड दिखाए – Khandwa News

खंडवा में सांसद से पूछा 5 साल का हिसाब:  चार उपलब्धियां गिनाईं, दो पर पत्रकारों ने पुराने रिकॉर्ड दिखाए – Khandwa News


खंडवा में नरेंद्र मोदी सरकार के 25 साल पूरे होने पर रविवार को खंडवा में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रेसवार्ता की। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाने के दौरान पत्रकारों ने सांसद से उनके करीब पांच साल के कार्यकाल की पांच प्रमुख उपलब्धियां बताने को कहा। सांसद ने चार काम गिनाए, लेकिन इनमें से दो प्रोजेक्ट ऐसे थे, जिन्हें पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। पत्रकारों ने जब इन प्रोजेक्ट की पुरानी मंजूरी का हवाला देकर सवाल किया तो सांसद पाटिल ने कहा कि प्रोजेक्ट का काम उनके कार्यकाल में शुरू हुआ है, इसलिए इसे उनकी उपलब्धि माना जाना चाहिए। 2020 में मंजूर फोरलेन को बताया अपने कार्यकाल की उपलब्धि प्रेसवार्ता में तीन पुलिया ओवरब्रिज का मुद्दा उठा। सांसद ने कहा कि वे इस मामले को रेलवे बोर्ड तक लेकर गए हैं और हर प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखी है। उन्होंने इसे तकनीकी मामला बताते हुए कहा कि ऐसे काम में समय लगता है। इसी दौरान दैनिक भास्कर ने सांसद से उनके पांच साल के कार्यकाल में केंद्र सरकार से स्वीकृत कराए गए कामों के बारे में पूछा। जवाब में उन्होंने इंदौर-खंडवा फोरलेन प्रोजेक्ट को अपनी उपलब्धि बताया। जब उन्हें बताया गया कि प्रोजेक्ट को 2020 में ही मंजूरी मिल चुकी थी, तो सांसद ने कहा कि इसका निर्माण उनके कार्यकाल में शुरू हुआ है। भारतमाला परियोजना के पैकेज-4 के धनगांव-बोरगांव खंड को नवंबर 2020 में वित्तीय और तकनीकी मंजूरी मिली थी। इसके बाद जनवरी 2021 में अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए थे। नवंबर 2021 में हुए उपचुनाव के बाद ज्ञानेश्वर पाटिल सांसद बने थे। 2008 में मंजूर रेल प्रोजेक्ट भी उपलब्धियों में शामिल सांसद ने इंदौर-खंडवा ब्रॉडगेज रेल कन्वर्जन को भी अपनी उपलब्धियों में गिनाया। हालांकि, इंदौर-खंडवा रेल लाइन के अकोला-रतलाम रेल गेज परिवर्तन प्रोजेक्ट को ब्रॉडगेज में बदलने की मंजूरी 17 जनवरी 2008 को ही आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) से मिल चुकी थी। खंडवा से सनावद के बीच पुरानी मीटरगेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए रेल लाइन को 1 जनवरी 2017 से बंद किया गया था। सोलर प्लांट और मोबाइल टावर को भी बताया उपलब्धि सांसद पाटिल ने ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग प्लांट और क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों में मोबाइल टावर स्थापित होने को भी अपनी उपलब्धियों में शामिल किया। ओंकारेश्वर सोलर फ्लोटिंग प्लांट के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने 4 अगस्त 2022 को अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए थे। इसका मसौदा वर्ष 2020 में ही तैयार हो चुका था। वहीं, दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने की योजना केंद्र सरकार के दूरसंचार मंत्रालय की थी, जिसके तहत देशभर के आदिवासी और दूरस्थ इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उद्योग, बायपास और बटालियन के सवाल पर बोले- प्रयास कर रहे हैं प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने खंडवा में उद्योग नहीं होने और बायपास का काम पूरा नहीं होने को लेकर भी सवाल किए। इसके अलावा पुलिस बटालियन की जगह एसएफ बटालियन मिलने, कर्मवीर विद्यापीठ के बंद होने और औद्योगिक निवेश नहीं आने जैसे मुद्दे भी उठाए गए। इन सवालों पर सांसद ने कहा कि इन मामलों में प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान सवाल-जवाब का दौर लंबा होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर ने पत्रकारों का धन्यवाद किया। इसके बाद नाश्ता वितरित किया गया।

Source link
#खडव #म #ससद #स #पछ #सल #क #हसब #चर #उपलबधय #गनई #द #पर #पतरकर #न #परन #रकरड #दखए #Khandwa #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *