'खड़े होने में दिक्कत है…' घुटने की चोट पर दर्द से कराह उठे अमिताभ बच्चन, KBC में पहले भी में कट चुकी है पैर की नस

'खड़े होने में दिक्कत है…' घुटने की चोट पर दर्द से कराह उठे अमिताभ बच्चन, KBC में पहले भी में कट चुकी है पैर की नस


83 की उम्र में भी जिस शख्स की आवाज सुनते ही पूरा देश टीवी के सामने ठहर जाता है, उसी बिग बी को लेकर एक टेंशन वाली खबर सामने आई थी. दरअसल अमिताभ बच्चन के घुटने में चोट लग गई थी. 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के सेट पर शूटिंग के दौरान वह अचानक फिसलकर गिर गए थे. चोट की वजह से दिग्गत अभिनेता को खड़े होने में काफी दिक्कत हो रही है.

अमिताभ बच्चन ने दिया हेल्थ अपडेट

आमतौर पर KBC की शुरुआत बिग बी की दमदार आवाज और सेंटर स्टेज पर उनके आइकॉनिक अंदाज से होती है, लेकिन इस बार नजारा बिल्कुल अलग था. अमिताभ बच्चन अपनी सीट पर बैठे नजर आए और कैमरे के सामने हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने कहा,

मैं शूट के दौरान अचानक स्लिप हो गया और बहुत जोर से गिरा. मेरे घुटने में चोट आई है, वहां कट गया है. इसलिए आज मुझे खड़े होने में काफी दिक्कत हो रही है.

'खड़े होने में दिक्कत है…' घुटने की चोट पर दर्द से कराह उठे अमिताभ बच्चन, KBC में पहले भी में कट चुकी है पैर की नस
अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

इंजरी के बाद भी बिग बी ने नहीं मानी हार

इतनी चोट लगने के बाद कोई भी ब्रेक ले लेता, लेकिन बिग बी का वर्क डेडिकेशन एकदम नेक्स्ट लेवल है. उन्होंने अपने फैंस का पैनिक कम करते हुए उन्हें रिलैक्स रहने को कहा. बिग बी बोले,

आप लोग टेंशन मत लो… मैंने सोचा कि शुरुआत में बैठकर बात कर लेता हूं, फिर बाद में खड़े होकर आपके साथ गेम कंटिन्यू करूंगा.

केबीसी में अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम
केबीसी में अमिताभ बच्चन, फोटो- इंस्टाग्राम

'सेट पर इंजरी' का ये कोई पहला किस्सा नहीं, पहले भी कट चुकी है नस

अगर आपको लग रहा है कि KBC के सेट पर बिग बी के साथ ये पहला हादसा है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. फ्लैशबैक में जाएं तो 2022 (KBC सीजन 14) में भी उनके साथ एक बहुत डरावना एक्सीडेंट हुआ था. तब शूटिंग के दौरान मेटल के एक नुकीले टुकड़े से उनके बाएं पैर की नस कट गई थी. उस वक्त ब्लीडिंग इतनी ज्यादा थी कि उन्हें तुरंत हॉस्पिटल भागना पड़ा था, जहां उन्हें कई टांके लगे थे. डॉक्टर्स ने तब भी उन्हें पैर पर जोर देने, चलने या ट्रेडमिल यूज करने से साफ मना किया था, लेकिन बिग बी कहां रुकने वाले थे. टांके लगने के बावजूद वह वापस सेट पर लौटे और अपनी होस्टिंग से आग लगा दी.

ये भी पढ़ें: KBC 18: अमेरिकी राष्ट्रपति के इस 12.5 लाख के 'ट्रिकी' सवाल पर हारीं जयपुर की अल्मास, क्या आपको पता है सही जवाब?

The post 'खड़े होने में दिक्कत है…' घुटने की चोट पर दर्द से कराह उठे अमिताभ बच्चन, KBC में पहले भी में कट चुकी है पैर की नस appeared first on Prabhat Khabar.



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *