नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद का मंजर देख किसी की रूह भी कांप जाएगी। मीलों तक सिर्फ मलबे के निशान है। हजारों लोग अब भी लापता हैं जिनके मिलने की उम्मीदें अब धुंधली पड़ रही हैं। इस बीच एक चमत्कार हुआ है।
जाको राखे साइयां मार सके कोई। यह कहावत नेपाल में आई त्रासदी के 9 दिन बाद सच साबित होती दिखी है। नेपाल के कई जिलों में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के 9 दिन बाद शुक्रवार को रेस्क्यू टीम ने त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। यह वही सुरंग है जहां सैकड़ों मजदूर बाढ़ के समय काम कर रहे थे और आपदा के बाद इनके बचने की उम्मीदें भी धुंधली पड़ गई थी। हालांकि अब मानो चमत्कार सा हुआ है।
2 मजदूरों को सुरंग से सुरक्षित बाहर निकालने की कुछ बेहद अद्भुत तस्वीरें भी सामने आई हैं। वीडियो में कीचड़ में सने एक मजदूर को रेस्क्यू वर्कर अपने कंधे पर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। वहां मौजूद टीम तालियां बजाकर खुशी जाहिर करती भी दिखी।
रेसक्यू टीम को सफलता
इससे पहले त्रिशूली 3A प्लांट की करीब 4 किलोमीटर लंबी सुरंग में फंसे 42 मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम जमीन में ड्रिल कर रही थी। इसी दौरान बचावकर्मियों को बड़ी सफलता मिली। जमीन के एक छोटे से छेद से 2 मजदूरों को एक के बाद एक बाहर निकाला गया।
नेपाली सेना ने की पुष्टी
नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजा राम बस्नेत और स्थानीय सांसद श्री राम न्यौपाने ने दोनों मजदूरों के जिंदा बाहर निकलने की पुष्टि की है।
दूसरे मजदूरों की सुनाई दीं आवाजें
वहीं नुवाकोट जिले के पुलिस चीफ बिपिन रेग्मी ने बताया है कि रेस्क्यू टीम को सुरंग के अंदर से दूसरे मजदूरों की आवाजें सुनाई दी हैं। इससे कई और जिंदगियों के सुरक्षित होने की उम्मीद जग गई है। अब मेडिकल टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।
900 मजदूर लापता
नेपाल के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक देश की 12 अलग-अलग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट से लगभग 900 मजदूर लापता हैं। इनमें से करीब 500 मजदूरों के अलग-अलग सुरंगों के अंदर फंसे होने की आशंका है।
1200 से ज्यादा मौतें
इससे पहले नेपाल में 26 अगस्त को विशालकाय ग्लेशियर टूटने के कारण भयानक बाढ़ और भूस्खलन आया था। इस त्रासदी में अब तक कम से कम 1200 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं दर्जनों भारतीयों के अलावा 5,000 से अधिक लोग लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Source link
#खतम #ह #गई #थ #उममद #फर #टनल #स #आई #आवज #और #नपल #म #तरसद #क #दन #बद #चमतकर #International #Hindi #News


