खरगोन उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीते:  भारत यादव ने 4075 वोट से योगेश यादव को हराया, 5 अक्टूबर को घोषणा – Khargone News

खरगोन उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीते: भारत यादव ने 4075 वोट से योगेश यादव को हराया, 5 अक्टूबर को घोषणा – Khargone News

खरगोन उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीते:  भारत यादव ने 4075 वोट से योगेश यादव को हराया, 5 अक्टूबर को घोषणा – Khargone News


खरगोन जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-19 के उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भारत यादव को भाजपा समर्थित प्रत्याशी योगेश हरिराम से 4075 वोट ज्यादा मिले हैं। मतगणना कसरावद के सरकारी कॉलेज में शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई। हालांकि, चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा 5 अक्टूबर को खरगोन मुख्यालय से की जाएगी। मतगणना के आंकड़ों के मुताबिक, भारत यादव को 12,567 वोट मिले, जबकि योगेश हरिराम को 8,492 वोट प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी राजाराम खांडे को 1,297 मत मिले। वहीं, 411 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। 14 टेबलों पर 14 राउंड में हुई मतगणना मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई थीं। कुल 14 राउंड में मतों की गिनती पूरी की गई, जिसमें 60 कर्मचारी तैनात रहे। मतगणना के दौरान भारत यादव ने पहले राउंड से ही बढ़त बना ली थी। अंतिम आंकड़ों में उनकी बढ़त 4075 वोटों पर पहुंच गई। जीत के बाद भारत यादव ने कही जनता की सेवा की बात मतगणना के बाद भारत यादव ने अपनी जीत को सरकार की नीतियों से जोड़ते हुए जनता की सेवा करने की बात कही। कसरावद एसडीएम अनिल जैन ने बताया कि मतगणना पूरी हो चुकी है। परिणाम की अधिकृत घोषणा 5 अक्टूबर को खरगोन मुख्यालय से की जाएगी।

Source link
#खरगन #उपचनव #म #कगरस #परतयश #जत #भरत #यदव #न #वट #स #यगश #यदव #क #हरय #अकटबर #क #घषण #Khargone #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *