'खान ब्रदर्स' के रिश्ते में आई दरार? सलमान का नाम सुनते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुए अरबाज खान, बीच इवेंट में माइक छोड़ किया वॉकआउट

'खान ब्रदर्स' के रिश्ते में आई दरार? सलमान का नाम सुनते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुए अरबाज खान, बीच इवेंट में माइक छोड़ किया वॉकआउट


खान ब्रदर्स की बॉन्डिंग पर उठे सवालों के बीच अब एक ऐसा मोमेंट सामने आया है, जिसने इंटरनेट की गॉसिप फैक्ट्री को फुल स्पीड दे दी. मामला अरबाज खान के एक इवेंट का है, जहां भाई सलमान खान का जिक्र होते वह माइक छोड़कर चले गए. रिएक्शन इतना तीखा था कि वहां मौजूद हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिक गईं.

सलमान का नाम सुनते ही माइक छोड़कर चले गए अरबाज खान

एक इवेंट के दौरान मीडिया से मिलते हुए अरबाज खान का मूड तब अचानक खराब हो गया, जब एक रिपोर्टर ने सलमान खान को लेकर सवाल पूछ दिया. रिपोर्टर ने अभी बस इतना ही कहा था, "अरबाज सर, जिस तरह सलमान सर…" अपने भाई का नाम सुनते ही एक्टर का गुस्सा हाई हो गया. बिना सवाल पूरा सुने अरबाज ने झल्लाते हुए टोका और कहा, "एक्सक्यूज मी, थैंक यू, थैंक यू". फिर क्या माइक छोड़कर वहां से वॉकआउट कर गए.

View on Instagram

फैंस बोले- क्या भाइयों में दरार आ गई है?

लेकिन सीन में असली ट्विस्ट तब आया, जब अरबाज दोबारा मीडिया की तरफ पलटे. उन्होंने सरेआम रिपोर्टर्स की क्लास लगाते हुए कड़क आवाज में पूछा, "ज्वेलरी से रिलेटेड था क्या? आज के इवेंट से रिलेटेड था वो सवाल?". फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ''सलमान भाई का सवाल सुन ये क्यों किया अरबाज आपने.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''दोनों भाइयों में कुछ तो गड़बड़ है… इस बार गणेश उत्सव में भी नहीं आए थे.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''सारे भाइयों को क्या हुआ अचानक.. क्या दरार आ गई है.''

'खान ब्रदर्स' के रिश्ते में आई दरार? सलमान का नाम सुनते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुए अरबाज खान, बीच इवेंट में माइक छोड़ किया वॉकआउट
सलमान खान और अरबाज खान, फोटो- इंस्टाग्राम

इवेंट मेरी फिल्म का, तो बात सलमान की क्यों?

सलमान खान का नाम सुनते ही अरबाज खान का पारा हाई होना अब कोई इत्तेफाक नहीं रहा. काल त्रिघोरी के प्रमोशन के दौरान भी वह आउट ऑफ कंट्रोल हो गए थे. दरअसल एक रिपोर्टर ने फिल्म को साइडलाइन करते हुए सलमान खान की मददगार छवि और उनके किस्सों को लेकर सवाल दागना शुरू कर दिया.

झुंझलाते हुए अरबाज ने एकदम दो-टूक शब्दों में कहा कि जब आपको सलमान के सारे किस्से पहले से पता ही हैं, तो बार-बार वही पुरानी बातें क्यों पूछी जा रही हैं? उन्होंने सख्त लहजे में हिदायत दी कि यह इवेंट 'काल त्रिघोरी' का है, तो फिलहाल फोकस सिर्फ इसी फिल्म पर होना चाहिए. बात यहीं खत्म नहीं हुई, अरबाज ने तंज कसते हुए यह भी कह दिया कि जब सलमान खान की फिल्म का कोई इंटरव्यू हो, तब उनसे जुड़े सवाल जाकर पूछिएगा.

The post 'खान ब्रदर्स' के रिश्ते में आई दरार? सलमान का नाम सुनते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुए अरबाज खान, बीच इवेंट में माइक छोड़ किया वॉकआउट appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *