राजधानी में बारिश के बीच डेंगू और चिकुनगुनिया का खतरा बढ़ने से पहले प्रशासन सख्ती की तैयारी में है। अब खाली प्लॉट में पानी जमा छोड़ना भारी पड़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग, जिला मलेरिया कार्यालय और नगर निगम की संयुक्त टीमें शहरभर में लार्वा की तलाश करेंगी। पानी जमा मिला और समझाइश के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो नगर निगम मौके पर ही जुर्माना लगाएगा।अभियान में सिर्फ घर और कॉलोनियां ही नहीं, बल्कि शहर के बड़े निर्माण कार्य भी जांच के दायरे में होंगे। मेट्रो परियोजना, सड़क और पुल निर्माण स्थल, लोक निर्माण विभाग के कार्यस्थल, मैरिज गार्डन, हाट-बाजार और निर्माणाधीन इमारतों में विशेष जांच की जाएगी। राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु जायसवार और नगर निगम उपायुक्त हिरेंद्र कुशवाहा की मौजूदगी में समीक्षा की गई। राज्य स्तर से डॉ. संतोष भार्गव नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारियों, क्षेत्रीय अधिकारियों और मलेरिया विभाग के पर्यवेक्षकों को अभियान की जिम्मेदारी तय की गई।
Source link
#खल #पलट #म #पन #भर #त #कटग #चलन #डग #क #लरव #मल #त #मक #पर #जरमनसवसथय #वभगBMC #क #अभयन



