![]()
भिंड मेंंपावई थाना क्षेत्र में खेत पर जा रही 40 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के समय गांजे के नशे में था। पावई थाना प्रभारी नरेश निरंजन के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने खेत पर जा रही थी। रास्ते में उसे पड़ोस में रहने वाला एक युवक नशे की हालत में मिला। आरोप है कि युवक ने महिला को अकेला पाकर पकड़ लिया और मंदिर की ओर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांजे के नशे में मिला। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही
Source link
#खत #पर #ज #रह #वरषय #महल #स #छडछड #पवई #म #नश #क #हलत #म #मल #आरप #शकयत #पर #पलस #न #पकड #ममल #दरज #Bhind #News


