खेल मैदान की बदहाली पर छात्रों का सत्याग्रह:  17 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी; रातभर परिसर में बैठे रहे स्टूडेंट – Barwani News

खेल मैदान की बदहाली पर छात्रों का सत्याग्रह: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी; रातभर परिसर में बैठे रहे स्टूडेंट – Barwani News

खेल मैदान की बदहाली पर छात्रों का सत्याग्रह:  17 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी जारी; रातभर परिसर में बैठे रहे स्टूडेंट – Barwani News


बड़वानी केप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के खेल मैदान की खराब हालत को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया है। बुधवार सुबह शुरू हुआ प्रदर्शन दिनभर और रातभर चला। गुरुवार को दूसरे दिन भी छात्र धरने पर बैठे हैं। छात्रों ने खेल सुविधाओं से जुड़ी 17 मांगें रखी हैं। ढाई साल से समाधान का इंतजार छात्रों का कहना है कि वे करीब ढाई साल से खेल मैदान और सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू किया है। शौचालय और सुरक्षा की भी समस्या बीपीएड छात्रा मीरा जाधव ने बताया कि महिला शौचालय और चेंजिंग रूम में अक्सर ताला लगा रहता है। इससे छात्राओं को परेशानी होती है। शाम के समय सुरक्षा गार्ड नहीं होने से असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की शिकायत भी छात्राओं ने की है। ट्रैक से लेकर फ्लड लाइट तक मांग खिलाड़ियों ने मैदान में 400 मीटर ट्रैक, पानी की निकासी, लॉन्ग जंप पिट, फ्लड लाइट और सीसीटीवी लगाने की मांग की है। इसके अलावा सुरक्षा जाली, ग्राउंड्समैन और खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग भी 17 सूत्रीय मांगों में शामिल है। प्राचार्य बोलीं- 80% मांगें पूरी प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने बताया कि छात्रों की करीब 80 प्रतिशत मांगें पूरी हो चुकी हैं। महिला शौचालय की समस्या भी जल्द हल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 400 मीटर ट्रैक के लिए सर्वे और अनुमान तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए भोपाल भेजा जाएगा। तस्वीरे देखिए…

Source link
#खल #मदन #क #बदहल #पर #छतर #क #सतयगरह #सतरय #मग #क #लकर #दसर #दन #भ #जर #रतभर #परसर #म #बठ #रह #सटडट #Barwani #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *