![]()
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि करीब तीन महीने पहले E20 फ्यूल का काफी विरोध हुआ था, लेकिन अब यह विरोध खत्म हो गया है। उन्होंने इसे पैसे देकर चलाया गया अभियान बताया। उन्होंने कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। गडकरी का यह बयान सरकार की ओर से सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में बदलाव की अधिसूचना जारी करने के एक दिन बाद आया। नए नियमों के तहत अब फ्लेक्स-फ्यूल वाहन 100% तक एथेनॉल मिले फ्यूल से चल सकेंगे। दरअसल, भारत में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल के इस मिश्रण (E20) का विरोध हो रहा है। खासकर 2023 से पहले बनी पेट्रोल गाड़ियों के मालिक परेशान हैं। उनका दावा है कि इस फ्यूल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है, मेंटेनेंस का खर्च बढ़ गया है और इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो रहे हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…
Source link
#गडकर #बल #E20 #क #खलफ #कफ #शर #मचय #गय #थयह #पस #दकर #चलय #गय #अभयन #थ #एथनल #वल #ईधन #क #सरकर #क #मजर


