गड्ढों में इंदौर शहर : वीआईपी रोड पर खोदाई के बाद समतल नहीं की सड़क, गिट्टी और मिट्टी डालकर छोड़ा

गड्ढों में इंदौर शहर : वीआईपी रोड पर खोदाई के बाद समतल नहीं की सड़क, गिट्टी और मिट्टी डालकर छोड़ा

Indore VIP Road: लक्ष्मीबाई प्रतिमा से 60 फीट रोड को जोड़ने वाली वीआईपी रोड पर पाइप लाइन का काम पूरा हो चुका है। लक्ष्मीबाई प्रतिमा से अनाज मंडी चौराह…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 11:07:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 11:11:30 AM (IST)

गड्ढों में इंदौर शहर : वीआईपी रोड पर खोदाई के बाद समतल नहीं की सड़क, गिट्टी और मिट्टी डालकर छोड़ा
मिट्टी और गिट्टी से गड्ढे में किया गया भराव – नईदुनिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लक्ष्मीबाई प्रतिमा से 60 फीट रोड को जोड़ने वाली वीआइपी रोड पर कुछ समय पहले पाइप लाइन से जुड़ा काम किया गया था। पाइप डालने का काम तो पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क पर खोदे गए गड्ढों को मिट्टी और गिट्टी डालकर भर दिया गया। लक्ष्मीबाई प्रतिमा से अनाज मंडी चौराहे तक छह-सात स्थानों पर फुटपाथ के किनारों से खोदा गया था।

गड्ढों के भराव के बाद भी यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। स्थान ऊबड़-खाबड़ हिस्सा होने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार वाहन गड्ढों में फिसल जाते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। वीआईपी रोड पर दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है।

ऐसे में सड़क की खराब स्थिति से वाहन चालकों को परेशानी के साथ-साथ हादसे का डर भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप का काम पूरा हो जाने के बाद सड़क को पहले की तरह समतल और सुरक्षित बनाना जरूरी है। यदि जल्द ही सुधार कार्य नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ सकती है।

लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। हालांकि, अधिकारियों के अनुसार, इन गड्ढों को मिट्टी से इसलिए भरा गया है, ताकि वर्षा के दौरान मिट्टी बैठ जाए और बाद में सुधार कार्य हो तो सड़क धंसे न। यदि अभी पक्का कार्य किया गया तो बाद में मिट्टी धंसने के कारण सड़क समतल नहीं रह जाएगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर के एमजी रोड की खोदाई में निकले होलकरकालीन पुराने सीवेज चैंबरों को दी जा रही मजबूती

अच्छी बारिश होने के बाद मिट्टी बैठ जाएगी

पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खोदाई की गई थी। यहां 20-20 फीट गहरे गड्ढे किए गए थे। इसके मिट्टी और गिट्टी से भर दिया गया है। अच्छी बारिश होने के बाद मिट्टी बैठ जाएगी, जिससे सुधार कार्य करना भी आसान होगा। जैसे ही बेहतर वर्षा होती है, उसके बाद सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा। – विनोद अग्रवाल, जोनल अधिकारी, जोन क्र. 1

Source link
#गडढ #म #इदर #शहर #वआईप #रड #पर #खदई #क #बद #समतल #नह #क #सडक #गटट #और #मटट #डलकर #छड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *