गणेशोत्सव में लॉरेंस बिश्नोई का पोस्टर लहराया:  ‘आपका बाप आ रहा है’ के नारे लगाए थे; आपत्तिजनक तस्वीर दिखाने वाला गिरफ्तार – Barwani News

बड़वानी जिले के अंजड़ कस्बे में गणेशोत्सव चल समारोह के दौरान आपत्तिजनक पोस्टर दिखाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी साजिद उर्फ गोल्डी को रविवार शाम को केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया। थाना प्रभारी आरआर चौहान ने सोमवार सुबह मीडिया को बताया कि 26 सितंबर 2026 को अंजड़ में गणेशोत्सव का चल समारोह निकाला गया था। इसी दौरान साजिद उर्फ गोल्डी (25 वर्ष, निवासी गांधी मार्ग, अंजड़) ने आपत्तिजनक पोस्टर दिखाया। शिवाजी महाराज के साथ गैंगस्टर की तस्वीरें पोस्टर में छत्रपति शिवाजी महाराज और अपराधी लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरें थीं। जुलूस में डीजे की धुन पर “आपका बाप आ रहा है” जैसे नारे भी लगाए गए। बाद में युवाओं ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही थी। दैनिक भास्कर में खबर छपने के बाद अंजड़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा। चल समारोह की अन्य तस्वीरें…

Source link
#गणशतसव #म #लरस #बशनई #क #पसटर #लहरय #आपक #बप #आ #रह #ह #क #नर #लगए #थ #आपततजनक #तसवर #दखन #वल #गरफतर #Barwani #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *