गांजे का कर्ज चुकाने खुद के अपहरण की रची साजिश:  दोस्तों से पिता को फोन लगवाकर 2 लाख की फिरौती मंगवाई; चार आरोपियों को पकड़ा – Sagar News

गांजे का कर्ज चुकाने खुद के अपहरण की रची साजिश: दोस्तों से पिता को फोन लगवाकर 2 लाख की फिरौती मंगवाई; चार आरोपियों को पकड़ा – Sagar News

गांजे का कर्ज चुकाने खुद के अपहरण की रची साजिश:  दोस्तों से पिता को फोन लगवाकर 2 लाख की फिरौती मंगवाई; चार आरोपियों को पकड़ा – Sagar News


सागर स्थित देवरी थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा गांजे की कीमत चुकाने के लिए खुद के अपहरण की झूठी साजिश रचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए ‘अपहृत’ युवक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर ओडिशा से ला रहे गांजे के नुकसान की भरपाई के लिए अपने ही पिता को फोन कर 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस के अनुसार, ग्राम डोंगर सलैया निवासी राजेश जाटव ने 12 जून की रात देवरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका 21 वर्षीय बेटा पवन 9 जून को दोस्त का जन्मदिन मनाने का कहकर घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। इसी बीच उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्तियों ने कॉल कर बेटे का अपहरण करने की बात कही और उसे छोड़ने के एवज में दो लाख रुपए की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर आरोपियों ने बेटे की हत्या करने की धमकी भी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जांच शुरू कर दी। ओडिशा से लाए थे 8 किलो गांजा, चेकिंग के डर से फेंका
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर चितौरा टोल के पास एक कार (MP 15 CA 7570) को ट्रेस किया। पुलिस ने कार सवार पवन जाटव, अरविंद दुबे, बलजीत सिंह और शुभम पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अपहरण की झूठी कहानी का सच सामने आ गया। पूछताछ में पता चला कि पवन और बलजीत, मुख्य साजिशकर्ता सुनील पटेल के कहने पर ओडिशा के संबलपुर से करीब 8 किलो गांजा लेकर आ रहे थे। कटनी के पास पुलिस चेकिंग की आशंका होने पर उन्होंने डर के मारे गांजे का पैकेट और पवन का मोबाइल ट्रेन से बाहर फेंक दिया था। नुकसान की भरपाई के लिए पिता को डराया, सिर्फ 30 हजार हुए थे जमा
गांजा खरीदने के लिए सुनील पटेल ने ऑनलाइन भुगतान किया था। गांजा नष्ट होने से हुए इस बड़े आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए सुनील ने पवन, बलजीत, शुभम और अरविंद के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। आरोपियों का मुख्य उद्देश्य अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पवन के पिता को डरा-धमका कर बड़ी रकम वसूलना था। हालांकि, पिता सिर्फ 30 हजार रुपए की ही व्यवस्था कर पाए थे, जिस वजह से आरोपी उन्हें लगातार गुमराह करते रहे। मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े हैं तार, मुख्य आरोपी फरार
पुलिस ने इस मामले में पवन, बलजीत, शुभम और अरविंद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड सुनील पटेल अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। देवरी थाना प्रभारी हरिराम मानकर ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल कार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया, “जांच में सामने आया है कि आरोपी बलजीत सिंह और फरार सुनील पटेल पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के मामले में गाडरवारा जेल में एक साथ बंद रह चुके हैं। बलजीत की पत्नी भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में रायपुर जेल में बंद है। ये सभी आदतन अपराधी हैं और इनके तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।”

Source link
#गज #क #करज #चकन #खद #क #अपहरण #क #रच #सजश #दसत #स #पत #क #फन #लगवकर #लख #क #फरत #मगवई #चर #आरपय #क #पकड़ #Sagar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *