गांव बेचना है, कीमत- पानी:तुलशी गांव के 350 लड़कों की शादी तक नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित

गांव बेचना है, कीमत- पानी:तुलशी गांव के 350 लड़कों की शादी तक नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित

गांव बेचना है, कीमत- पानी:तुलशी गांव के 350 लड़कों की शादी तक नहीं हो रही; महाराष्ट्र की 265 तहसीलें सूखा घोषित


महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के तुलशी गांव में पानी की कमी से परेशान लोग गांव बेचने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक बोर्ड भी लगाया है। हालांकि गांव की कीमत सिर्फ पानी रखी गई है। बोर्ड में यह भी लिखा है कि आखिर अन्याय कब तक सहन करें। माढा तहसील के इस गांव की 7000 आबादी कई सालों से पानी की समस्या से जूझ रही है। गांव के खेत और कुएं सूख चुके हैं। लोगों को पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गांव के सरपंच ने यह भी दावा किया है कि जल संकट के कारण गांव के करीब 350 युवकों की शादी नहीं हो पा रही है। राज्य सरकार ने 26 सितंबर को राज्य की 358 में से 265 तालुकों में सूखा घोषित किया है। साथ ही राहत पैकेज की घोषणा भी की है। 26 साल से अधूरा खुदाई का काम तुलशी के सरपंच शरद मोरे ने कहा, “गांव में हर साल पानी की कमी रहती है। “गांव बिक्री के लिए, कीमत-पानी” का बोर्ड लगाकर सरकार का ध्यान समस्या की ओर खींचने की कोशिश की गई है। मोरे ने पहले बताया था कि सीना-माढा योजना के 7वें और 8वें आउटलेट के पास करीब 800 मीटर खुदाई का काम 26 साल से अधूरा है। यह काम पूरा होने पर तुलशी की पानी की समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती है। पानी पहुंचाने के लिए मंजूर हुए थे 90 लाख रुपए 2024 में कृष्णा घाटी विकास निगम ने तुलशी समेत सूखाग्रस्त गांवों में सीना-माढा योजना से पानी पहुंचाने की मंजूरी दी थी। इस साल जनवरी में तुलशी के भवानी परकोलेशन टैंक तक बंद पाइपलाइन से पानी पहुंचाने के लिए 2025-26 में 90 लाख रुपए मंजूर किए जाने की घोषणा भी हुई थी। इससे गांव की पेयजल और सिंचाई की समस्या दूर होने की उम्मीद थी। हालांकि मोरे का कहना है कि उन्हें डीपीडीसी से बंद पाइपलाइन के लिए कुछ राशि मंजूर होने की जानकारी मिली है, लेकिन जमीन पर अभी तक ठोस काम शुरू नहीं हुआ है। जल जीवन मिशन भी बेअसर, 14 कुएं-तालाब सूखे ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत काम कराया गया है। लेकिन स्थानीय जलस्रोत सूख जाने से यह योजना काम की नहीं रही। तुलशी में 14 तालाब और कुएं पूरी तरह सूख चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन्हें भरने से पीने और सिंचाई के पानी की कमी काफी कम हो सकती है। तुलशी के ज्यादातर लोग खेती और पशुपालन से जुड़े हैं। पानी के संकट ने उनकी आजीविका पर बुरा असर डाला है। जल संकट का असर लोगों की निजी जिंदगी पर भी पड़ा है। गांव के करीब 350 युवकों की शादी नहीं हो पा रही, कोई भी परिवार बेटियां देने को तैयार नहीं है। महाराष्ट्र सरकार ने 11 विभागों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कीं महाराष्ट्र सरकार ने सूखा प्रबंधन से जुड़े 11 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए फील्ड ड्यूटी पर जाने का निर्देश दिया है। राजस्व मंत्री चंद्रकांत बावनकुले ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का लगभग 75% हिस्सा सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहा है, जिसमें सोयाबीन सबसे ज्यादा प्रभावित फसलों में से एक है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हिमाचल में लैंडस्लाइड से नदी का बहाव रुका: केदारनाथ में 1500 लोगों का रेस्क्यू; जयपुर में ओले गिरे; यूपी में 8 नदियां उफान पर
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार सुबह जांगलीख पुल के पास लैंडस्लाइड हो गया। 100 फीट से ज्यादा ऊंचा पहाड़ करीब 25 से 26 सेकंड तक गिरता रहा। मलबे के कारण सुंद्रू नदी का बहाव भी कुछ देर के लिए रुक गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गोंडा और बदायूं में छोटे पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। आंधी-बारिश से पिछले 2 दिनों में 63 लोगों की मौत हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link
#गव #बचन #ह #कमत #पनतलश #गव #क #लड़क #क #शद #तक #नह #ह #रह #महरषटर #क #तहसल #सख #घषत

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *