गुजरात:सीएम भूपेंद्र पटेल ने ठक्करबापा सरोवर का किया निरीक्षण, मछुआरों से रोजगार और शिक्षा पर की चर्चा – Gujarat Cm Bhupendra Patel Inspects Thakkarbapa Sarovar, Reviews Water Storage And Distribution System

गुजरात:सीएम भूपेंद्र पटेल ने ठक्करबापा सरोवर का किया निरीक्षण, मछुआरों से रोजगार और शिक्षा पर की चर्चा – Gujarat Cm Bhupendra Patel Inspects Thakkarbapa Sarovar, Reviews Water Storage And Distribution System

Gujarat CM Bhupendra Patel Inspects Thakkarbapa Sarovar, Reviews Water Storage and Distribution System

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
– फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दाहोद जिले की तीन दिवसीय यात्रा के तीसरे दिन गरबाडा तहसील के पाटा डूंगरी स्थित ठक्करबापा सरोवर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरोवर में जल संग्रह की क्षमता, पानी के भंडार और जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों से सरोवर के क्षेत्र और जल प्रबंधन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पाटा डूंगरी स्थित नीर वाटिका में बरगद का पौधा भी लगाया। इसके जरिए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

मछुआरों से रोजगार और व्यापार पर किया संवाद

सरोवर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय मछुआरों से बातचीत की। उन्होंने मछुआरों के दैनिक कामकाज और मत्स्याखेट व्यवसाय से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा, रोजगार, आय और व्यापार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Source link
#गजरतसएम #भपदर #पटल #न #ठककरबप #सरवर #क #कय #नरकषण #मछआर #स #रजगर #और #शकष #पर #क #चरच #Gujarat #Bhupendra #Patel #Inspects #Thakkarbapa #Sarovar #Reviews #Water #Storage #Distribution #System

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *