गुजरात, मुंबई में भारी बारिश से ट्रेनें रद; बसें ही सहारा, संचालकों ने 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया किराया

गुजरात, मुंबई में भारी बारिश से ट्रेनें रद; बसें ही सहारा, संचालकों ने 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया किराया

गुजरात और मुंबई में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है, वहीं कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। गुजरात और मुंबई में भारी बारि…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 10:44:53 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 11:13:15 AM (IST)

गुजरात, मुंबई में भारी बारिश से ट्रेनें रद; बसें ही सहारा, संचालकों ने 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया किराया
बस संचालकों ने बढ़ाया किराया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. स्लीपर में 1200 तक तो एसी बस में 2 हजार रुपए तक किराया वसूला, यात्री हुए परेशान
  2. 48 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं, 40 हजार से ज्यादा यात्री हुए प्रभावित
  3. दौंड, दुरंतो एक्सप्रेस सहित इंदौर-मुंबई रूट की अधिकतर ट्रेनें निरस्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर । गुजरात और मुंबई में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है, वहीं कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। गुजरात और मुंबई में भारी बारिश के चलते जल जमाव होने से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश से लैंड स्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है।

गुजरात और मुंबई मार्ग की ट्रेनें रद होने से बस संचालकों की चांदी हो गई है। इन मार्गों पर जाने के लिए केवल बसें ही सहारा बची हैं, जिसके चलते बस संचालकों ने किराये में बढ़ोतरी कर दी है। इससे यात्रियों का सफर महंगा हो गया है और उनकी जेब पर भार बढ़ गया है।

कारण दौंड, दुरंतो एक्सप्रेस सहित इंदौर-मुंबई और गुजरात रूट की अधिकतर ट्रेनें शुक्रवार को प्रभावित रहीं, वहीं करीब 48 निरस्त रहीं। इससे यात्री परेशान होते रहे। ट्रेनें निरस्त रहने से बसों में यात्री दबाव बढ़ गया। मौके को देखते हुए ऑपरेटरों ने बसों का किराया 25 प्रतिशत तक बढ़ा दिया। बताया जा रहा है वीडियो कोच बसों में जहां 1200 रुपए तक तो एसी बसों में यात्रियों से दो हजार रुपए तक किराया वसूला गया।

दरअसल, सूरत-विरार रेलखंड पर घोलवड़-उमरगांव रोड पर पानी रेलवे पुल पर खतरे के निशान के ऊपर बहने के बाद ट्रेनों को निरस्त किया गया। 48 से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं। 40 हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए। हालांकि इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस शुक्रवार को रवाना हुई। रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार दौंड एक्सप्रेस ट्रेन 27 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

वीडियो कोच बसों का किराया तुलना:

बसें सामान्य किराया शुक्रवार का बढ़ा हुआ किराया
नॉन एसी बसें ₹700 – ₹900 ₹800 – ₹1200 तक
एसी बसें ₹800 – ₹1100 ₹1350 – ₹2020 तक

मुख्य निरस्त ट्रेनें (Cancelled Trains):

  • 12961: मुंबई-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस: यह ट्रेन गुरुवार को मुंबई से चलकर शुक्रवार को इंदौर नहीं आई।
  • 12228: इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस निरस्त रही।
  • 09085: मुंबई-इंदौर एसी एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त। यह ट्रेन शुक्रवार को मुंबई से निरस्त रही।
  • 22944: इंदौर-दौंड एक्सप्रेस ट्रेन पहले से ही निरस्त चल रही है। यह ट्रेन 27 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

(जानकारी रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार)

गुरु पूर्णिमा व श्रावण को देखते हुए सीहोर स्टेशन पर रुकेंगी 10 जोड़ी ट्रेनें

गुरु पूर्णिमा महोत्सव व श्रावण मास के दौरान सीहोर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अनुसार सीहोर से गुजरने वाली 10 जोड़ी (20) प्रमुख मेल/एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें अस्थायी रूप से वहां रुकेंगी। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से 30 जुलाई तक लागू रहेगी।

इन प्रमुख ट्रेनों का होगा स्टॉपेज

  • डॉ. आंबेडकर नगर-नागपुर (12923/24)
  • डॉ. आंबेडकर नगर-यशवंतपुर (19301/02)
  • इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस (22911/12)
  • इंदौर-वाराणसी (20414/13 व 20416/15)
  • डॉ. आंबेडकर नगर-प्रयागराज (14115/16)
  • इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19313/14 व 19321/22)
  • डॉ. आंबेडकर नगर-कामाख्या (19305/06)
  • इंदौर-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (22645/46)

मुंबई में भारी बारिश और जल जमाव के चलते इंदौर से जाने वाली दो ट्रेनें निरस्त, कुछ के संचालन में बदलाव

Source link
#गजरत #मबई #म #भर #बरश #स #टरन #रद #बस #ह #सहर #सचलक #न #परतशत #तक #बढ #दय #करय

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *