गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें ‘मिर्जापुर द मूवी’ में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली


‘मिर्जापुर’ वेब शो की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. अब ‘मिर्जापुर’ पर फिल्म आ रही है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ थिएटर में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. आइए जानते हैं किस एक्टर ने कितनी फीस ली.

पंकज त्रिपाठी हाइएस्ट पेड एक्टर
फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी हैं. न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया के रोल के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. पंकज ने गुड्डू भैया से 275 परसेंट ज्यादा फीस ली है.

अली फजल ने किया इतना चार्ज
सीरीज में अली फजल ने गुड्डू पंडित का रोल प्ले किया था. अब फिल्म में भी वो गुड्डू पंडित के रोल में हैं. वो फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं.

जितेंद्र कुमार
जितेंद्र कुमार को सीरीज ‘पंचायत’ के लिए जाना जाता है. अब वो इस फिल्म में दिखेंगे. फिल्म में वो बबलु पंडित का रोल प्ले करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज किए. बता दें कि मिर्जापुर सीरीज में बबलु पंडित का रोल विक्रांत मैसी ने निभाया था. अब फिल्म में उनकी जगह जितेंद्र कुमार ने ले ली है.

ये भी पढ़ें- जूनियर एनटीआर के कंधे में लगी थी चोट, कल हैदराबाद के KIMS अस्पताल में होगी सर्जरी

श्वेता त्रिपाठी

श्वेता त्रिपाठी फिल्म में गोलू गुप्ता के रोल में दिखेंगी. फिल्म के लिए उनके 9 लाख रुपये चार्ज करने की खबरें हैं.

दिव्येंदु शर्मा
दिव्येंदु फिल्म में मुन्ना त्रिपाठी के रोल में लौटेंगे. उनके फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करने की खबरें हैं. मुन्ना त्रिपाठी के रोल में फैंस ने उन्हें बहुत प्यार दिया. 

कब रिलीज होगी ‘मिर्जापुर द मूवी’

बता दें कि फिल्म में रवि किशन, रसिका दुग्गल जैसे स्टार्स भी हैं. हालांकि, उनकी फीस अभी सामने नहीं आई है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है. हालांकि, फिल्म के बजट और एक्टर्स की फीस को लेकर ऑफिशियल कुछ भी सामने नहीं आया है. फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 4 सितंबर को थिएटर में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- ‘मां इंटि बंगारम’ अब हिंदी में ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कहां देख पाएंगे फिल्म

Amazon MGM Studios और एक्सेल एंटरटेनमेंट फिल्म को प्रेजेंट कर रहे हैं. फिल्म को पुनीत कृष्णा ने लिखा है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी है.

फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद किया गया. ट्रेलर में खूब खून खराबा दिखा. रवि किशन भी खूंखार रोल में नजर आए. फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी से हुई और फिर ट्रेलर में बाकी एक्टर्स को इंट्रोड्यूस किया गया. 

‘मिर्जापुर’ सीरीज कब आई

‘मिर्जापुर’ सीरीज की बात करें तो सीरीज 3 पार्ट में रिलीज हुई. तीनों पार्ट्स को काफी पसंद किया गया. सीरीज का पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ और जबरदस्त हिट हुआ. दूसरा पार्ट 2020 में आया. दूसरे पार्ट में 10 एपिसोड दिखाए गए. तीसरा पार्ट 5 जुलाई 2024 को रिलीज हुआ. तीनों पार्ट्स से पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल को जबरदस्त चर्चा मिली.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *