गुना पुलिस ने पकड़े तीन अंतर्राज्यीय तस्कर:  राजस्थान से लेकर आ रहे थे, ढाई लाख की 22.43 ग्राम स्मैक भी किया बरामद – Guna News

गुना पुलिस ने पकड़े तीन अंतर्राज्यीय तस्कर: राजस्थान से लेकर आ रहे थे, ढाई लाख की 22.43 ग्राम स्मैक भी किया बरामद – Guna News

गुना पुलिस ने पकड़े तीन अंतर्राज्यीय तस्कर:  राजस्थान से लेकर आ रहे थे, ढाई लाख की 22.43 ग्राम स्मैक भी किया बरामद – Guna News


राजगढ़ जिले की मृगवास थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22.43 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। जब्त माल की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपए आंकी गई है। मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल पुलिस को सूचना मिली थी कि राजस्थान के लोधीपुरा से तीन युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर स्मैक लेकर मृगवास होते हुए विदिशा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई और गौमुख रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के अनुसार एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो तीनों युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी में मिली 22.43 ग्राम स्मैक पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान मुवीन पुत्र कमरअली खान निवासी जामनपुर, थाना नटेरन (विदिशा), मुस्तकीम पुत्र अनवर खान तथा जहीर पुत्र लतीफ खान निवासी लोधीपुरा, थाना जावर (झालावाड़, राजस्थान) के रूप में बताई। विधिवत तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 22.43 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही स्मैक, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला मृगवास थाने में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 91/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। तस्करी के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों के संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं तथा इस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ से मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। कार्रवाई में इन अधिकारियों की रही भूमिका पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में सानई चौकी प्रभारी राहुल शर्मा, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, नीरज धाकड़, योगेश जाट, रामवीर रघुवंशी, राजीव रघुवंशी और श्यामसुंदर शर्मा की अहम भूमिका रही।

Source link
#गन #पलस #न #पकड #तन #अतररजयय #तसकर #रजसथन #स #लकर #आ #रह #थ #ढई #लख #क #गरम #समक #भ #कय #बरमद #Guna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *