गुना में जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, VIDEO:  घर पर पत्थर फेंके, खिड़कियों के शीशे टूटे, फॉरेस्ट जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद – Guna News

गुना में जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, VIDEO: घर पर पत्थर फेंके, खिड़कियों के शीशे टूटे, फॉरेस्ट जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद – Guna News

गुना में जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे, VIDEO:  घर पर पत्थर फेंके, खिड़कियों के शीशे टूटे, फॉरेस्ट जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद – Guna News


गुना के बमोरी इलाके के ग्वारखेड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इनमें कुछ लोग घर पर पत्थर फेंकते और गेट पर लाठी-डंडे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। पथराव में घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। मिली जानकारी के अनुसार, ग्वारखेड़ा गांव में भील और लोधा समाज के लोगों के बीच वन भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष ने जमीन पर लगे पिलर तोड़ दिए। इसी बात को लेकर दूसरा पक्ष नाराज हो गया। बाइक से लाठी लेकर पहुंचे लोग रविवार शाम विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि भील समाज के कुछ लोग कई बाइक से लाठियां लेकर लोधा समाज के एक घर पर पहुंचे। उन्होंने पहले गेट पर लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद घर पर पत्थर भी फेंके गए। इससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। परिवार के लोगों ने घर के अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। घटना के वीडियो में कुछ लोग घर की ओर जाते और उनके हाथों में लाठी-डंडे दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में कुछ लोग गेट के पास काफी देर तक लाठी-डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। दूसरे पक्ष के लोग पहुंचे तो भागे हमलावर इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। उनके लाठी-डंडे लेकर पहुंचने के बाद हमला करने आए लोग वहां से भागने लगे। इस दौरान उनकी कुछ बाइक मौके पर ही छूट गईं। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने इन बाइक में तोड़फोड़ कर दी। सामने आए वीडियो में महिलाएं और युवतियां भी बाइक पर लाठी बरसाती दिखाई दे रही हैं। घटना से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पथराव जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो में दिखाई देने वाले हर व्यक्ति की भूमिका और पूरे घटनाक्रम का क्रम पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज घटना के बाद मामला बमोरी थाना पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बमोरी थाना प्रभारी टीआई मचल सिंह मंडेलिया ने बताया कि रेंज की जमीन को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस ने मामले में क्रॉस FIR दर्ज की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Source link
#गन #म #जमन #ववद #म #चल #लठ #डड #VIDEO #घर #पर #पतथर #फक #खडकय #क #शश #टट #फरसट #जमन #पर #कबज #क #लकर #ववद #Guna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *