![]()
गुना जिले में गुना-फतेहगढ़ मार्ग पर संचालित डामर प्लांट से फैल रहे प्रदूषण से बरसाती सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाले धुएं और धूल के कारण घरों की दीवारों से लेकर छत पर रखी पानी की टंकियों तक पर काली परत जम गई है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर बरसाती गांव के बच्चों ने बमोरी विधायक को वीडियो कॉल कर अपनी परेशानी बताई और प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग की। बरसाती गांव के बच्चों ने प्रदूषण से परेशान होकर बमोरी विधायक से वीडियो कॉल पर बात की। बच्चों ने अपनी समस्या बताते हुए प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की अपील की, ताकि गांव के लोगों को प्रदूषण से राहत मिल सके। ग्रामीणों को आशंका है कि लगातार प्रदूषित हवा में रहने से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। घरों की दीवारों और पानी की टंकियों पर जमी काली परत ग्रामीणों का कहना है कि डामर प्लांट से निकलने वाले धुएं और धूल से आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। घरों की दीवारों और छतों पर रखी पानी की टंकियों पर काली परत जम गई है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। कुड़का गांव में भी ठेकेदार पर लगे थे आरोप इससे पहले कुड़का गांव के ग्रामीण भी इसी ठेकेदार पर अवैध उत्खनन के आरोप लगा चुके हैं। अब डामर प्लांट से फैल रहे प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। बच्चों और ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग की है। हालांकि, प्रदूषण की स्थिति और ग्रामीणों की शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
Source link
#गन #म #बचच #न #रत #हए #वधयक #स #लगई #गहर #डमर #पलट #क #परदषण #स #घर #पर #जम #कल #परत #गरमण #बलपलट #हटय #जए #Guna #News

