![]()
गुना में अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं की भीड़ और मूर्ति विसर्जन को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। आमजन की सुविधा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक शहर में यातायात प्रतिबंध और डायवर्शन लागू रहेगा। इस दौरान भारी मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। भारी मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित अवधि में सभी भारी मालवाहक वाहनों का गुना शहर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अशोकनगर की ओर से गुना आने वाले भारी मालवाहक वाहन शाढ़ोरा–नई सराय–म्याना मार्ग से होते हुए NH-46 तक जा सकेंगे। इसी तरह NH-46 से अशोकनगर की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग रहेगा। बसों को चिंताहरण की ओर से प्रवेश शिवपुरी–ग्वालियर और ब्यावरा–इंदौर की ओर से आने वाली बसों को चिंताहरण की ओर से शहर में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान नानाखेड़ी की ओर से बसों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्यावसायिक और मालवाहक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भुल्लनपुरा तिराहा से जयस्तंभ चौराहा की ओर जाने वाले व्यावसायिक और मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों के लिए बजरंगगढ़ बायपास–मारुति शोरूम तिराहा होते हुए जयस्तंभ चौराहा की ओर जाने का वैकल्पिक मार्ग तय किया गया है। दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक हनुमान चौराहा से हाट रोड और जयस्तंभ चौराहा से कोतवाली रोड की ओर व्यावसायिक और मालवाहक वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा। विसर्जन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात मूर्ति विसर्जन को देखते हुए सिंगवासा तालाब, भुजरिया तालाब और अन्य प्रमुख विसर्जन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी। पुलिस लगातार निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित करेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की गुना पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अनंत चतुर्दशी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने निर्धारित डायवर्शन और यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा प्रतिबंधित मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन नहीं ले जाने को कहा है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
Source link
#गन #म #शकरवर #क #अनत #चतरदश #पर #लगग #मल #भर #वहन #क #परवश #पर #रक #दपहर #स #रत #बज #तक #टरफक #पलन #लग #Guna #News


