गुवाहाटी में बारिश का कहर:भूस्खलन से परिवार के तीन लोगों की मौत, घर पर मलबा गिरने से हादसा – Rain Havoc In Assam: Three Family Members Killed In Landslide

गुवाहाटी में बारिश का कहर:भूस्खलन से परिवार के तीन लोगों की मौत, घर पर मलबा गिरने से हादसा – Rain Havoc In Assam: Three Family Members Killed In Landslide

असम की राजधानी गुवाहाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार को भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मठघरिया इलाके में हुआ, जहां भूस्खलन का मलबा एक मकान पर आ गिरा। मलबे में परिवार के चार सदस्य दब गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि परिवार के बेटे को बचाव दल ने जिंदा बाहर निकाल लिया।


मृतकों की पहचान नागेन राजबोंगशी, मीना राजबोंगशी और चुनू राजबोंगशी के रूप में हुई है। मृतकों में परिवार की बेटी भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का अभियान चलाया। जीवित बचाए गए युवक को उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी है।

 

लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न

गुवाहाटी में मंगलवार तड़के से लगातार बारिश के कारण कई हिस्सों में कृत्रिम बाढ़ जैसे हालात बन गए। नरेंगी-सिक्स माइल वीआईपी रोड के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया। बरबरी-सिक्स माइल मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ। चांदमारी, पंजाबाड़ी और बेलतला सर्वे समेत कई इलाकों में सड़कें और फुटपाथ जलमग्न हो गए। लगातार बारिश से शहर के पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रख रहा है।

Source link
#गवहट #म #बरश #क #कहरभसखलन #स #परवर #क #तन #लग #क #मत #घर #पर #मलब #गरन #स #हदस #Rain #Havoc #Assam #Family #Members #Killed #Landslide

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *