“_id”:”6b00a6bb469b35c473052990″,”slug”:”home-minister-amit-shah-arrived-in-arunachal-pradesh-for-a-three-day-visit-arunachal-pradesh-police-ndrf-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गृह मंत्री का अरुणाचल दौरा: पुलिस को राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित करेंगे अमित शाह, क्या है पूरा कार्यक्रम?”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”

गृह मंत्री अमित शाह का अरुणाचल प्रदेश दौरा
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर अरुणाचल प्रदेश पहुंच गए हैं। हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत राज्य के तमाम गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया है। अपने इस दौरे के दूसरे दिन वे अरुणाचल प्रदेश पुलिस को जनता और राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रपति निशान सम्मान से सम्मानित करेंगे। इसके अगले दिन गृह मंत्री सहकारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे और एनडीआरएफ परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।
Arrived in Arunachal Pradesh for a three-day visit. Tomorrow is a big day for the state, as the Arunachal Pradesh Police will be conferred with the prestigious President’s Colour in recognition of its dedicated service to the people and the nation. On the following day, will address the Cooperative Conference and inaugurate the campus of the NDRF.
— Amit Shah (@AmitShah) November 20, 2026
अमित शाह का 21 नवंबर का कार्यक्रम
- सुबह 10 बजे: बंदरदेवा, ईटानगर स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के परेड ग्राउंड में अरुणाचल प्रदेश पुलिस के ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रस्तुति समारोह में शामिल होंगे।
- इसके बाद बड़ा खाना में भाग लेंगे।
- दोपहर 2:30 बजे: लोक भवन, ईटानगर में राज्य की प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- शाम 3:30 बजे: गृह मंत्रालय और राज्य सरकार से संबंधित विभिन्न मामलों पर समीक्षा बैठक करेंगे।
अमित शाह का 22 नवंबर का कार्यक्रम
- अरुणाचल प्रदेश सहकारिता विजन डॉक्यूमेंट 2047 का अनावरण करेंगे।
- सहकारिता पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।
- सुबह 10:30 बजे: डोरजी खांडू राज्य कन्वेंशन सेंटर, ईटानगर में सरस मेले का उद्घाटन करेंगे।
- दोपहर 3:45 बजे: होलोंगी, ईटानगर में एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के परिसर के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
राज्य में सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर प्रदर्शन
गृह मंत्री अमित शाह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, राजनीतिक नेताओं और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विकास, सुरक्षा और अन्य प्रमुख चिंताओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री खांडू ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री हमेशा राज्य को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की समस्याओं पर चर्चा के लिए एक समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। कानून और व्यवस्था भी चर्चा का एक प्रमुख बिंदु होगा। उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य में सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना (SUMP) को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। सीमा सुरक्षा और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर भी चिंताएं हैं।
Source link
#गह #मतर #क #अरणचल #दरपलस #क #रषटरपत #सममन #स #सममनत #करग #अमत #शह #कय #ह #पर #करयकरम #Home #Minister #Amit #Shah #Arrived #Arunachal #Pradesh #Threeday #Visit #Arunachal #Pradesh #Police #Ndrf


