गैंगस्टर लारेंस विश्नोई गैंग की गतिविधियों की जांच में राजस्थान के टाइसन विश्नोई उर्फ हरप्रीत सिंह सैनी की भूमिका सामने आने जांच एजेंसियां सकते में आ …और पढ़ें

HighLights
- एसआईटी ने इंटरनेशनल गेटवे के जरिए हुए लेन-देन के सबूत जुटाए
- गैंग का सबसे पढ़ा लिखा सदस्य टाइसन ही आर्थिक मदद पहुंचाता है
- शहर के प्रॉपर्टी कारोबारियों को धमकाने में भी उसकी भूमिका सामने आई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग की गतिविधियों की जांच में राजस्थान के टाइसन विश्नोई उर्फ हरप्रीत सिंह सैनी की भूमिका सामने आने जांच एजेंसियां सकते में आ गई है। गैंग का सबसे पढ़ा लिखा सदस्य टाइसन ही इंटरनेशनल गेटवे के माध्यम से गैंग की स्लीपर सेल तक आर्थिक मदद पहुंचाता है। शहर के प्रॉपर्टी कारोबारियों को धमकाने के मामले में भी उसकी भूमिका सामने आई है। एक्टर टाइगर श्राफ पर फायरिंग की घटना के बाद लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े मामलों की जांच फिर तेज कर दी है।
जांच में शामिल अफसर के अनुसार लारेंस विश्नोई गैंग पर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज नौ प्रकरणों में 35 से अधिक लोगों को आरोपित बनाया गया है। सभी मामलों में हैरी बाक्सर का नाम भी प्रमुखता से सामने आया है। उस पर विदेश से फोन कर धमकियां देने के आरोप हैं।
एसआईटी का दावा है कि हमले और धमकियों से जुड़े नेटवर्क में कुछ लोग पर्दे के पीछे रहकर आर्थिक मदद पहुंचाते हैं। टाइसन विश्नोई की भूमिका इसी कड़ी में सामने आई है। एसआईटी ने अंतरराष्ट्रीय गेटवे के जरिए होने वाले संदिग्ध लेन-देन की पड़ताल कर कुछ सबूत जुटाए तीन प्रकरणों में टाइसन को नामजद आरोपित बना दिया। तुकोगंज थाना में दर्ज एक प्रकरण में भी टाइसन की भूमिका स्पष्ट हो चुकी है।
पायलट की ट्रेनिंग के लिए कनाडा गया था टाइसन
जांच में जिस टाइसन उर्फ हरप्रीत सिंह सैनी का नाम सामने आया है, वह राजस्थान के बीकानेर का निवासी बताया गया है। टाइसन कुछ साल पूर्व पायलट की ट्रेनिंग लेने कनाडा गया था। कार खरीदने के दौरान वह लॉरेंस गैंग के संपर्क में आ गया और अमेरिका जा पहुंचा।
एसआईटी अब उसके कथित वित्तीय संपर्कों, विदेश से होने वाले लेन-देन और गैंग से जुड़े लोगों के साथ संबंधों की जांच कर रही है। कुछ दिनों पूर्व एसआइटी ने टाइसन के पिता बलवीरसिंह सैनी को हिरासत में लिया और पूछताछ की। सैनी कृषि विभाग में अधिकारी है। उसने लॉरेंस गैंस से जुड़ने की जानकारी दी और कहा कि टाइसन सिर्फ अपनी मां के संपर्क में है। उसकी मां शासकीय स्कूल में प्राचार्य है।
क्राइम ब्रांच और तुकोगंज थाना में दर्ज है एफआईआर
एडिशनल डीसीपी (अपराध)राजेश दंडोतिया के अनुसार लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बाक्सर द्वारा पांच लोगों को काल किया गया है। मामले में तीन केस अपराध शाखा और एक केस तुकोगंज थाना में दर्ज है। प्रदेश में कुल 9 अपराध पंजीबद्ध है जिनकी विशेष जांच दल (एसआइटी) जांच कर रही है। इसमें कोलार रोड (भोपाल), किशनगंज (ग्रामीण), अशोकनगर (गुना), केंट (नीमच) थाने के केस दर्ज है। सभी प्रकरणों में हैरी बॉक्सर को नामजद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कौन है अमेरिका में बैठा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की ली जिम्मेदारी
Source link
#गगसटर #लरस #क #सलपर #सल #क #फडग #कर #रह #रजसथन #क #टइसन #वशनई #इदर #क #परपरट #करबरय #क #धमकन #क #ममल #म #भ #समन #आय #नम


