भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में डॉ. मोहन यादव गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। सांकेतिक रूप से 10 पशुपालकों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

HighLights
- मुख्यमंत्री करेंगे पशुपालकों का सम्मान
- तीन श्रेणियों में मिलेंगे पुरस्कार
- उज्जैन के गौरव रघुवंशी की गाय प्रथम
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को गोवर्धन पूजा पर्व पर आयोजित पशुपालक सम्मान समारोह में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों को सम्मानित करेंगे। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से 10 पशुपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी गो-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम आयोजित होंगे। चयनित 208 वृंदावन ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर, 2026 तक दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
ये पुरस्कार बांटे जाएंगे
प्रतियोगिता में सर्वाधिक दूध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 25 हजार की राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं के बैंक खातों में पुरस्कार राशि एकमुश्त डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- MP में 6 लीटर या ज्यादा दूध देने वाली गाय के पालक को मिलेगा ₹1 लाख का इनाम, गोपालकृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना की शर्तें तय
ये होंगे सम्मानित
प्रतियोगिता में उज्जैन जिले के ग्राम तालोद के गौरव रघुवंशी की गिर गाय 19.760 लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन के साथ प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर रतलाम जिले के ग्राम सुखेड़ा के मुकेश कुमार परमार की गाय 17.230 लीटर प्रतिदिन देती है।
तृतीय स्थान पर उमरिया जिले के ग्राम डोडका की संध्या पांडेय की गिर गाय 17.166 लीटर प्रतिदिन, चतुर्थ स्थान पर रायसेन जिले के ग्राम मांगरोल-दो के ज्ञानेश्वर पटेल की गिर गाय 16.350 लीटर प्रतिदिन और पंचम स्थान पर राजगढ़ जिले के ग्राम सलेहपुर के सुमेर सिंह पंवार की गाय है जो 16.144 लीटर प्रतिदिन दूध देती है।
Source link
#गपलकषण #गरम #परसकर #यजन #महन #यदव #गवरधन #पज #परव #पर #करग #पशपलक #क #सममन


