गोवा:चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, एक हफ्ते में दूसरी घटना से सुरक्षा पर सवाल – Goa Four Year Old Girl Molestation Case Bihar Accused Arrested Second Incident Within Week

गोवा:चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, एक हफ्ते में दूसरी घटना से सुरक्षा पर सवाल – Goa Four Year Old Girl Molestation Case Bihar Accused Arrested Second Incident Within Week

goa four year old girl Molestation case bihar accused arrested second incident within week

सांकेतिक फोटो
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोवा में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। तटीय राज्य में एक सप्ताह के भीतर नाबालिग बच्ची के साथ यौन अपराध की यह दूसरी घटना है। पुलिस के मुताबिक, यह वारदात मंगलवार देर रात कुशावती जिले के कैनाकोना तालुका स्थित श्रीस्थल गांव में हुई।


पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आरोपी की उम्र करीब 25 साल है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह दो दिन पहले ही गोवा आया था और यहां की एक स्थानीय बेकरी में काम कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान एक एनजीओ के प्रतिनिधि की मौजूदगी में दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान दिन में बाद में सार्वजनिक की जाएगी।

एक सप्ताह में दूसरी घटना

इससे पहले रविवार रात उत्तरी गोवा जिले के मापुसा शहर में भी तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। बच्ची गुब्बारे बेचने वाले की बेटी है। इस मामले में आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को इस तरह की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने कहा था कि ऐसे अपराध करने वालों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें स्थायी रूप से सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। एक सप्ताह के भीतर नाबालिग बच्चियों से जुड़ी दो ऐसी घटनाएं सामने आने के बाद राज्य में महिला और बाल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Source link
#गवचर #सल #क #बचच #स #दषकरम #क #आरप #म #यवक #गरफतर #एक #हफत #म #दसर #घटन #स #सरकष #पर #सवल #Goa #Year #Girl #Molestation #Case #Bihar #Accused #Arrested #Incident #Week

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *