गोविंदा ने सलमान खान से क्यों कहा- तुम हीरो जैसे नहीं दिखते हो, सुपरस्टार को दी थी ये सलाह, Bollywood Hindi News

गोविंदा ने सलमान खान से क्यों कहा- तुम हीरो जैसे नहीं दिखते हो, सुपरस्टार को दी थी ये सलाह, Bollywood Hindi News


गोविंदा ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्होंने सुपरस्टार सलमान खान को यह राय दी थी कि उन्होंने बाहरी दुनिया बहुत देख ली, अब उन्हें अपने भीतर झांकना चाहिए।

गोविंदा ने सलमान खान से क्यों कहा- तुम हीरो जैसे नहीं दिखते हो, सुपरस्टार को दी थी ये सलाह, Bollywood Hindi News

सलमान खान और गोविंदा की साथ में आई फिल्म पार्टनर सुपरहिट रही थी, इसके बाद से ही फैंस को इस मूवी के पार्ट-2 का इंतजार है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और गोविंदा की साल 2007 में आई फिल्म ‘पार्टनर’ सुपरहिट रही थी। यह आखिरी बार था जब दोनों एक्टर्स एक साथ काम करते नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था, और कहते हैं कि उनके लिए भी दोनों सुपरस्टार्स को एक ही फिल्म में लेकर शूटिंग करना आसान नहीं था। एक हालिया इंटरव्यू में गोविंदा ने याद किया कि कैसे उन्होंने पार्टनर की शूटिंग के दौरान सलमान खान से कहा था कि वह हीरो जैसे नहीं दिखते हैं। गोविंदा ने बताया कि उन्होंने सलमान से वजन घटाने और अपने खराब वक्त से बाहर आने को कहा था।

सलमान खान बहुत इंट्रोवर्ट हो गए थे

समाचार एजेंसी ANI के साथ बातचीत में गोविंदा ने कहा कि सलमान को फिल्म गोविंदा की शूटिंग के दौरान काफी दर्द और परेशानी से गुजरना पड़ा था। गोविंदा ने बताया, “सलमान बहुत इंट्रोवर्ट हो गए थे। मुझे लगा कि उन्हें हकीकत से रूबरू कराना चाहिए इसलिए हम साथ बैठे और हमने ड्रिंक ली। ड्रिंक के दौरान मैंने उनसे कहा कि सलमान तुमने बाहर की दुनिया को बहुत देख लिया है। अब अपने भीतर झांको।” गोविंदा ने बताया कि उनका वजन 114 किलो था और वह हाल ही में पॉलिटिक्स से बाहर आए थे।

गोविंदा ने सलमान को दिए थे ये टिप्स

सलमान खान ने कहा कि जब तक उनका वजन कम होगा तब तक लोग उन्हें एक कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर जानेंगे। लेकिन सलमान खान तो हीरो हैं, और उन्हें इस बुरे दौर से बाहर निकलना होगा ताकि वह दुनिया को हीरो जैसे दिखें। गोविंदा ने बताया, “मैंने उनसे कहा कि जब तक मेरा वजन कम होगा तब तक मैं एक कैरेक्टर आर्टिस्ट बन चुका होऊंगा। हैं ना? मैं पार्टनर में जैसा रोल कर रहा था वैसा ही करता रहूंगा। कॉमेडी करता रहूंगा।” गोविंदा ने बताया, “मैंने उनसे कहा कि आप हीरो हैं, लेकिन आप हीरो जैसे नहीं दिखते।”

सलमान खान इकलौते ऐसे हीरो हैं जो..

गोविंदा ने बताया कि तब उन्होंने सलमान खान को सुझाव दिया था कि उनका औरा अभी भी दुखी और मायूसी वाली वाइब दे रहा था। उन्होंने सलमान खान से उस निगेटिविटी से बाहर आने को कहा था। गोविंदा ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि धर्मेंद्र के बाद इंडस्ट्री में सलमान खान इकलौते ऐसे हीरो हैं जिन्हें अच्छे माता-पिता, खूबसूरत चेहरा और दमदार व्यक्तित्व का आशीर्वाद मिला हुआ है। गोविंदा ने कहा, “आप इकलौते ऐसे शख्स हैं जो वैसा असर छोड़ सकते हैं, जिसे देखकर लोग कहें, ‘यही तो हीरो है।”



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *