गोविंदा-सुनीता विवाद में कूदीं कश्मीरा शाह, बोलीं- कुछ गलत होगा तभी मामी…, Bollywood Hindi News


कश्मीरा शाह ने अब गोविंदा और सुनीता की कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना स्टेटमेंट दिया है। कश्मीरा ने खुलकर मामी सुनीता को सपोर्ट किया है और कहा कि आज तक उन्होंने कभी गलत नहीं बोला है।

गोविंदा और सुनीता के बीच का विवाद खत्म होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। इन सबके बीच उनके परिवार वालों के भी अब रिएक्शन आने लगे हैं। गोविंदा की भांजी आरती सिंह, भांजे कृष्णा अभिषेक ने कहा कि ये फैमिली का पर्सनल मैटर है और दूसरे लोगों को इससे दूर रहना चाहिए। वहीं अब गोविंदा और सुनीता की बहू यानी कश्मीरा शाह का रिएक्शन आया है और उन्होंने खुलकर गोविंदा का साथ दिया है।

कश्मीरा बोलीं- मैं सुनीता के साथ हूं

दरअसल, कश्मीरा को हाल ही में स्पॉट किया गया एक इवेंट में और जब उनसे गोविंदा और सुनीता को लेकर सवाल किया गया तो वह बोलीं, ‘मैं अपनी फैमिली को प्रोटेक्ट करूंगी और मैं अपनी फैमिली की महिलाओं के साथ हूं। अगर लिखना है समझना है तो ये समझो, मैं सुनीता के साथ हूं।’

कश्मीरा बोलीं- कुछ तो गलत होगा

कश्मीरा ने आगे कहा, ‘आज तक कभी उन्होंने आवाज उठाई है? कभी कहा है ये गलत है वो गलत है? नहीं न, तो होगा कुछ गलत। देख लो।’

सुनीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

बता दें कि कुछ दिनों पहले सुनीता ने गोविंदा से तलाक की अर्जी वापस की है। इसके बाद सुनीता ने राखी सावंत से फोन पर बात करते हुए बताया था कि उन्होंने इसलिए अर्जी वापस ली क्योंकि उन्हें पता चला था कि गोविंदा, कोमल से शादी करने वाले हैं। हालांकि गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को गलत बताया।

वहीं उससे पहले जब गोविंदा और कोमल को साथ में स्पॉट किया गया था एयरपोर्ट पर तो तब सुनीता ने कहा था कि शर्म आनी चाहिए। बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूमते हो। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। ऐसे खुल्लम खुल्ला घूम रहे हो।

इसके बाद गोविंदा का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह बोलते हैं कि सुनीता को कुछ भी गलत नहीं बोलना चाहिए। उन्हें कोई हक नहीं है किसी के बारे में ऐसा गलत बोलना। इसके अलावा गोविंदा ने सुनीता को वॉर्न किया था कि आगे जाकर दोबारा ऐसा ना करें।

गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ

वहीं अब गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब रूपा और दुनियादारी में नजर आने वाले हैं। इन प्रोजेक्ट के जरिए गोविंदा लंबे समय बाद कमबैक कर रहे हैं। लास्ट वह साल 2019 में रंगीला राजा में नजर आए थे।

सुनीता और बेटे यशवर्धन का बॉलीवुड डेब्यू

वहीं सुनीता भी अपने बेटे यशवर्धन के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता फिल्म हीरो की हिरोइन में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसी फिल्म से उनके बेटे यशवर्धन बतौर हीरो बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को साजिद खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में यशवर्धन, सुनीता के अलावा नितांशी गोयल, जैमी लीवर, चंकी पांडे भी हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *