![]()
गोहलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ता भटकी एक 10 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। मंगलवार शाम गोहलपुर तिराहे के पास अकेली रो रही बच्ची की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पाण्डे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम बच्ची को सुरक्षित थाने ले आई। बच्ची ने अपना नाम और माता-पिता का नाम अनीता व राजू कोरी बताया, लेकिन वह अपने घर का पता नहीं बता पा रही थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। आला अधिकारियों ने बच्ची के परिजनों की तत्काल तलाश के निर्देश दिए। जबलपुर पुलिस कंट्रोल रूम ने वायरलेस सेट के माध्यम से शहर व देहात के सभी थानों को अलर्ट भेजा। साथ ही, पुलिस के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मासूम की तस्वीर साझा कर परिजनों की तलाश शुरू की गई। सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों की मदद से की गई सघन पतासाजी के बाद कटरा अधारताल निवासी राजू कोरी गोहलपुर थाने पहुंचे। उन्होंने रो रही बच्ची की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। पूछताछ में सामने आया कि बच्ची स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय रास्ता भटक गई थी और गोहलपुर की तरफ आ गई थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मासूम को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने पुलिस की इस तत्परता का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने पिता को भविष्य में बच्ची की देखभाल में विशेष सावधानी बरतने की समझाइश देकर विदा किया।
Source link
#गहलपर #पलस #क #ततपरत #रसत #भटक #बचच #मल #वरषय #मसम #क #खजकर #पत #क #सपरद #कय #Jabalpur #News

