ग्रामीणों ने कलेक्टर की गाड़ी घेरी, 45 मिनट फंसे रहे:  सतना में जनसुनवाई के बाद SDM-तहसीलदार के खिलाफ की नारेबाजी – Satna News

ग्रामीणों ने कलेक्टर की गाड़ी घेरी, 45 मिनट फंसे रहे: सतना में जनसुनवाई के बाद SDM-तहसीलदार के खिलाफ की नारेबाजी – Satna News

ग्रामीणों ने कलेक्टर की गाड़ी घेरी, 45 मिनट फंसे रहे:  सतना में जनसुनवाई के बाद SDM-तहसीलदार के खिलाफ की नारेबाजी – Satna News


सतना जिले के रामपुर बघेलान तहसील कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के बाद उस समय हंगामा हो गया जब सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की गाड़ी को घेर लिया। ग्रामीण स्थानीय प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार, लापरवाही और मनमानी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। जनसुनवाई समाप्त होने के बाद जैसे ही कलेक्टर रवाना होने लगे, बाहर पहले से जमा महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी रोक दी। उन्होंने ‘एसडीएम-तहसीलदार मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर वाहन से उतरकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे, लेकिन शोर-शराबे के कारण उनकी बात नहीं सुनी जा सकी। 45 मिनट की समझाइश के बाद पुलिस ने भीड़ को हटाया
सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब 45 मिनट तक पुलिस की समझाइश और मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया जा सका, जिसके बाद कलेक्टर का काफिला तहसील परिसर से निकल पाया। ग्रामीणों का गुस्सा लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों, सरकारी राशन वितरण में कथित गड़बड़ी और तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर था। जनसुनवाई में भी ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिल रहा है, जबकि कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। कई लोगों ने नामांतरण, सीमांकन और अन्य राजस्व प्रकरणों के महीनों से लंबित होने की शिकायत भी की। ग्रामीणों का आरोप- मौके पर समाधान नहीं किया
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि जब जिले के सबसे बड़े अधिकारी स्वयं रामपुर बघेलान आए हैं, तो केवल आवेदन लेकर लौटना पर्याप्त नहीं है। उनकी मांग थी कि मौके पर ही जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब कर समस्याओं का समाधान कराया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया जाता रहा है, जिसके कारण यह विरोध उग्र रूप ले लिया।

Source link
#गरमण #न #कलकटर #क #गड #घर #मनट #फस #रह #सतन #म #जनसनवई #क #बद #SDMतहसलदर #क #खलफ #क #नरबज #Satna #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *