![]()
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रानगर में दो युवकों द्वारा एक परिवार पर हमला करने और बीच सड़क पर कट्टा लहराकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। घटना के दो-तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार इंद्रानगर निवासी एक परिवार के घर पर दो युवकों ने अचानक हमला कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर उनकी पहचान नितिन करोसिया और सुमित उर्फ छोटू करोसिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी पहले पास की छत पर चढ़ गया और वहां से घर पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा। इसके बाद दोनों युवक घर के सामने सड़क पर आ गए और करीब एक घंटे तक गाली-गलौज व हंगामा करते रहे। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी शर्ट उतारकर कमर में रखा कट्टा निकालते हुए उसे लहराता और लोगों को धमकाता दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार वीडियो में कट्टा लहराने वाला युवक नितिन करोसिया है। पहले भी रंगदारी और फायरिंग के आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि यही बदमाश 5 जुलाई को थाटीपुर क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी कारोबारी रोहित सोनी की स्कॉर्पियो-एन कार पर पथराव और कट्टा दिखाकर फायरिंग करने की घटना में भी शामिल थे। उस मामले में रंगदारी को लेकर विवाद होने की बात सामने आई थी। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले की घटना में समय पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने दोबारा इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुरू की जांच थाटीपुर थाना पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में उपलब्ध वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में वीडियो की पुष्टि होती है, तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
Source link
#गवलयर #क #थटपर #म #बदमश #क #उतपतVIDEO #पहल #छत #स #बरसए #ईटपतथर #फर #बच #सडक #पर #शरट #उतरकर #लहरय #कटट #Gwalior #News


